-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Ips Rachita Juyal Resign After 10 Years Service Reason Uttarakhand News
IPS रचिता जुयाल ने छोड़ी वर्दी: इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया, कहा- सब कुछ प्लानिंग से किया
- Written By: सौरभ शर्मा
IPS रचिता जुयाल ने 10 साल की सेवा के बाद निजी कारणों से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा है कि नई योजनाएं हैं, उत्तराखंड से जुड़ाव बना रहेगा, राज्य के लिए योगदान देती रहूंगी।

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल (फोटो- सोशल मीडिया)
देहरादून: उत्तराखंड कैडर की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने 10 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। खुद रचिता ने इस फैसले के पीछे निजी कारण बताए हैं और कहा कि हर किसी की जिंदगी में कुछ सपने होते हैं जिन्हें पूरा करने की चाह होती है। परिवार से लंबी चर्चा के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने यह भी साफ किया कि उत्तराखंड के लिए उनका प्रेम हमेशा बना रहेगा और वह किसी न किसी रूप में राज्य के लिए योगदान देती रहेंगी।
IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में वे विजिलेंस में रहते हुए कई सख्त कार्रवाइयों के लिए सुर्खियों में थीं। उन्होंने एक पुलिस दारोगा को ट्रैप कर विभाग में हलचल मचा दी थी। इससे पहले वे अल्मोड़ा और बागेश्वर जैसे जिलों में एसपी के तौर पर अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचानी गईं। अब उनके अचानक लिए गए फैसले ने प्रदेश में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: After resigning from service, Uttarakhand-cadre IPS officer Rachita Juyal says, “I recently submitted my resignation after completing 10 years of service, citing personal reasons. Everyone has certain plans in life, and I, too, have aspirations… pic.twitter.com/Gs1hZCERbW — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 2, 2025
तेजतर्रार अफसर, सख्त फैसले
उत्तराखंड पुलिस महकमे में रचिता जुयाल को एक निष्पक्ष और कर्मठ अधिकारी के रूप में देखा जाता था। विजिलेंस एसपी रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के कई मामलों में कार्रवाई की और एक दारोगा को रंगे हाथों पकड़वाया था। इससे लोगों का विजिलेंस पर भरोसा बढ़ा। इससे पहले वे अल्मोड़ा और बागेश्वर में बतौर एसपी कार्य कर चुकी थीं, जहां उनकी कार्यशैली की सराहना हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
निजी जीवन भी रहा चर्चा में
रचिता जुयाल का व्यक्तिगत जीवन भी चर्चा में रहा है। उन्होंने दो साल पहले यशस्वी जुयाल से शादी की थी जो फिल्म निर्माता हैं और चर्चित कलाकार राघव जुयाल के भाई हैं। उनकी लव स्टोरी कोरोना काल में शुरू हुई थी और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इसे साझा किया था। रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में थे, और उन्हीं को देखकर उन्होंने इस सेवा में आने का फैसला किया था। अब उनका इस्तीफा कई के लिए एक आश्चर्य है।
Ips rachita juyal resign after 10 years service reason uttarakhand news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














