-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Supreme Court Jiddi Judge Justice Sharma On Journalist Plea Mp Police Case
‘मैं भी जिद्दी हूं’… पत्रकारों की याचिका पर तगड़ा रिएक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही जज ने दी चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
MP पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दो पत्रकार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। गिरफ्तारी की आशंका जताई। कोर्ट ने सुनवाई को तैयार होकर अगली तारीख दी, साथ ही कहा भी हाईकोर्ट क्यों नहीं गये।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस पर पत्रकारों से मारपीट के गंभीर आरोपों के बाद यह मामला देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। जब याचिकाकर्ताओं के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से अर्जेंट सुनवाई की गुहार लगाई तो अदालत में उस वक्त दिलचस्प मोड़ आ गया जब एससी शर्मा ने दो टूक कह दिया “मैं भी जिद्दी हूं”। अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध तो कर लिया, लेकिन साथ ही वकील को साफ-साफ चेतावनी भी दे दी कि अगर मामला इस बेंच के सामने आया, तो उसका अंजाम पहले से तय होगा।
पत्रकारों ने दावा किया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें एक रिपोर्टिंग के सिलसिले में थाने में पीटा, जिससे डरकर वे दिल्ली भाग आए। याचिका में गिरफ्तारी की आशंका जताई गई थी। जब अदालत ने पूछा कि हाईकोर्ट क्यों नहीं गए तो जवाब मिला दिल्ली में सुरक्षा मिली हुई है। इस जवाब से नाराज अदालत ने केंद्र से सीधे सुप्रीम कोर्ट में आने पर नाराजगी जताई लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई के लिए सहमति दे दी।
सुनवाई की मांग पर हुआ कोर्ट में टकराव
पत्रकारों की ओर से पेश वकील ने कहा कि ये मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि पुलिस ने थाने के अंदर ही मारपीट की और अब झूठे केस में फंसाने की साजिश हो रही है। उन्होंने तुरंत सुनवाई की मांग की। इस पर बेंच ने सवाल उठाया कि जब हाईकोर्ट मौजूद है, तो वहां पहले क्यों नहीं गए। बार-बार आग्रह पर जब वकील अड़ गए तो कोर्ट ने भी सख्त लहजे में जवाब दिया कि अगर यह मामला इस बेंच के सामने आया तो नतीजा पहले से तय मानिए।
सम्बंधित ख़बरें
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
“ना शरीयत छोड़ेंगे, ना वक्फ, ना हिजाब…” AIMIM नेता ओवैसी की चेतावनी से गरमाया सियासी माहौल
जज का दो टूक जवाब मैं भी जिद्दी
वकील ने कोर्ट से सहानुभूति जताते हुए कहा कि पत्रकारों की जान को खतरा है, प्रेस क्लब भी इस हमले की निंदा कर चुका है और याचिकाकर्ता के पास कोई और विकल्प नहीं था। इसी पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या अब पूरे देश से अग्रिम जमानत की याचिकाएं सीधे सुप्रीम कोर्ट आएंगी? जब वकील ने फिर याचिका लिस्ट करने की गुहार लगाई तो जवाब आया ‘मैं भी जिद्दी हूं’, जिससे कोर्ट में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।
Supreme court jiddi judge justice sharma on journalist plea mp police case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













