- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Hindutva Outfit Leader Says Every Muslim With Beard And Cap Is A Terrorist
दाढ़ी-टोपी वाला हर मुस्लिम आतंकवादी, जहां दिखे पुलिस को बताओ, हिंदूवादी संगठन के नेता ने दिया बयान
Bhupesh Joshi: हिंदूवादी नेता भूपेश जोशी ने कहा है कि दाढ़ी-टोपी में दिखने वाले मुसलमानों को देखकर पुलिस को बुलाएं। हालांकि, अब तक उत्तराखंड पुलिस की इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- Written By: रंजन कुमार

हिंदुवादी नेता मुस्लिम को लेकर देते बयान। इमेज-एआई
Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में कुछ साल में लव जिहाद और अवैध कब्जा के मामले ने तूल पकड़ा है। इन अपराधों के खिलाफ प्रशासन सजग हुआ है। वहीं, हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि मुसलमान प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के एक पदाधिकारी भूपेश जोशी ने कहा है कि टोपी और दाढ़ी वाले आतंक फैलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के एक इलाके में दाढ़ी और टोपी पहने एक मुस्लिम शख्स को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को कॉल कर यह कह दिया कि वहां आतंकवादी खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस उस शख्स को पकड़कर अपने साथ ले गई।
इस मामले पर विवाद तब और बढ़ गया, जब हिंदवादी संगठन से जुड़े भूपेश जोशी ने कहा कि जहां भी दाढ़ी और टोपी वाला आदमी दिखे, पुलिस को कॉल कर दो और कहो कि आतंकी खड़ा है।
पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं भूपेश जोशी
भूपेश जोशी इससे पहले भी मुसलमानों के लेकर विवादित और आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। भूपेश ने बांग्लादेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के दौरान आपत्तिजनक दावा करते हुए कहा था कि आतंक की बस एक ही पहचान, सर पर टोपी और पढ़े कुरआन। उन्होंने कहा था कि मैं तुमसे (मुसलमानों) से कहना चाहता हूं कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। देश में जितनी भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं, इनकी वजह से हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव
हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO
मुस्लिम समुदाय में नाराजगी
ताजा बयान के सामने आने के बाद इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इस बयान को आपत्तिजनक बता रहे हैं। कुछ इसे भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में मुसलमानों की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, इस बयान को लेकर स्थानीय मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के एंजेल चकमा की हत्या से गरमाई सियासत! धामी ने दिया 4 लाख का मुआवजा, थरूर ने बताया ‘कलंक’
उत्तराखंड से पकड़े गए हैं कई आतंकवादी
6 फरवरी 2018: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अब्दुल समद को पकड़ा गया।
20 अप्रैल 2018: UP ATS ने डीडीहाट से संदिग्ध आतंकी रमेश सिंह कन्याल को पकड़ा था। इस पर ISI को सूचना देने का आरोप है।
10 सितंबर 2018: ऊधम सिंह नगर पुलिस खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े दो संदिग्ध लोगों को पकड़ चुकी है।
17 सितंबर 2018: धारचूला से एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हो चुका है। आरोप था कि वह तत्कालीन रक्षा मंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था।
6 जून 2019: ऊधम सिंह नगर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए हथियार जुटाने और सप्लाई करने वाले हरचरण सिंह को दबोचा था।
1 फरवरी 2020: UP ATS रुड़की से खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के सदस्य आशीष सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
03 नवंबर 2022: UP ATS उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध को ज्वालापुर से दबोचा था।
Hindutva outfit leader says every muslim with beard and cap is a terrorist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Revenue Department Vacancy: महाराष्ट्र में 35,876 पद खाली, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा ऐलान
Apr 04, 2026 | 12:26 PMस्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
Apr 04, 2026 | 12:24 PMनासिक कुंभ से पहले एआई सुरक्षा पर सवाल, सांसद वाजे ने जताया साइबर खतरा; लोकसभा में गूंजा मुद्दा
Apr 04, 2026 | 12:23 PMShaktipeeth Expressway का नया रूट मैप जारी: 95% बदल गया रास्ता, जानें आपके जिले और गांव से गुजरेगा या नहीं
Apr 04, 2026 | 12:22 PMघायल कुत्ते को पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ा शख्स, वायरल वीडियो ने छुआ दिल
Apr 04, 2026 | 12:21 PMYoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान
Apr 04, 2026 | 12:19 PMBhandara: 580 में से 306 सड़कें तैयार, 420 नए कामों से चमकेगी गांवों की सूरत; जानें खेत सड़क योजना का ब्योरा
Apr 04, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














