- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Earthquake Of Magnitude More Than 3 Hits Uttarakhand Know Details
सुबह-सुबह भूकंप से हिली देवभूमि, महज 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र, जानें कितनी रही तीव्रता
Uttarakhand Earthquake: भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मंगलवार को भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। आइए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता कितनी रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
Earthquake in Uttarakhand: भारत समेत दुनिया के कई देशों में बीते कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों में आए भूकंपों में हजारों लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी वजह से भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है। इसी बीच मंगलवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार सुबह भूकंप आया। सुबह-सुबह आए इन झटकों से स्थानीय लोग सहम गए।
कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बागेश्वर जिले में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। यह भूकंप मंगलवार 13 जनवरी को सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के पास भूकंप से दहला इलाका, घरों से बाहर निकले लोग, महज 5 किमी नीचे था केंद्र
हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO
चार दिन में दूसरी बार डोली ईरान की धरती, बंदर अब्बास में आया 4.1तीव्रता का भूकंप, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
अमेरिकी हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप
EQ of M: 3.5, On: 13/01/2026 07:25:06 IST, Lat: 29.93 N, Long: 80.07 E, Depth: 10 Km, Location: Bageshwar, Uttarakhand.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/CyMhElw1qW — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 13, 2026
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी आया भूकंप
इससे पहले सोमवार को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहां शाम 6 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी और इसका केंद्र जमीन से 90 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं सोमवार सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर अफगानिस्तान में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर आज सुनवाई, चुनाव आयोग ने इसे बताया था अपना अधिकार
क्यों आते हैं भूकंप?
जानकारी के अनुसार, धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेटें मौजूद होती हैं। ये सभी प्लेटें अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गति करती रहती हैं। इस दौरान कई बार ये प्लेटें फॉल्ट लाइन पर आपस में टकरा जाती हैं। टकराव के कारण घर्षण पैदा होता है, जिससे ऊर्जा उत्पन्न होती है। जब यह ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती है, तो धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
Earthquake of magnitude more than 3 hits uttarakhand know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धम से गिरा’ ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, ध्वनि मत से हुआ खारिज, विपक्ष को बड़ा झटका
Mar 11, 2026 | 07:28 PMलोकसभा में ऐतिहासिक पहल, सांसद राजाभाऊ वाजे ने किसानों के MSP विधेयक किया पेश
Mar 11, 2026 | 07:27 PMकृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में सजा सितारों का मेला, ट्रेडिशनल लुक में दिखे युवराज सिंह और हेजल कीच
Mar 11, 2026 | 07:18 PMचैत्र अमावस्या के दिन हावी रहती हैं नकारात्मक शक्तियां, इनसे बचने के उपाय तुरंत नोट करें
Mar 11, 2026 | 07:09 PMIPL 2026 का बिगुल बजा, पहले फेज में 20 दिन के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
Mar 11, 2026 | 07:08 PMडोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध, वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन; हाई अलर्ट पर वॉशिंगटन
Mar 11, 2026 | 06:58 PMईधर युद्ध की आग में झुल रहा ईरान, उधर ट्रंप-अंबानी के बीच बड़ी डील; अमेरिका में ऑयल रिफाइनरी लगाएगी रिलायंस
Mar 11, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM














