IPL 2026 का बिगुल बजा, पहले फेज में 20 दिन के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम

IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है। अब इसके पहले 20 दिनों के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होने वाला है।
IPL 2026 Meme Fest
IPL 2026 schedule Announced (IPL Trophy Photo Source: Social Media)
Published on
Updated on

Tata IPL 2026 Schedule Announced: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार भी 10 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने फिलहाल शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है।

असम, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण पूरे सीजन का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। चुनाव की तारीखें स्पष्ट होने के बाद बाकी मुकाबलों का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

IPL 2026 में पहले 20 दिनों का शेड्यूल

दिन और तारीख मैच जगह
28 मार्च 2026 (शनिवार) RCB बनाम SRH बेंगलुरु
29 मार्च 2026 (रविवार) MI बनाम KKR मुंबई
30 मार्च 2026 (सोमवार) RR बनाम CSK गुवाहाटी
31 मार्च 2026 (मंगलवार) PBKS बनाम GT मुल्लनपुर
01 अप्रैल 2026 (बुधवार) LSG बनाम DC लखनऊ
02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)  KKR बनाम SRH कोलकाता
03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) CSK बनाम PBKS चेन्नई
04 अप्रैल 2026 (शनिवार DC बनाम MI दिल्ली
04 अप्रैल 2026 (शनिवार) GT बनाम RR अहमदाबाद
05 अप्रैल 2026 (रविवार) SRH बनाम LSG हैदराबाद
05 अप्रैल 2026 (रविवार) RCB बनाम CSK बेंगलुरु
06 अप्रैल 2026 (सोमवार) KKR बनाम PBKS कोलकाता
07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) RR बनाम MI गुवाहाटी
08 अप्रैल 2026 (बुधवार) DC बनाम GT दिल्ली
09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) KKR बनाम LSG कोलकाता
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)  RR बनाम RCB गुवाहाटी
11 अप्रैल 2026 (शनिवार) PBKS बनाम SRH मुल्लांपुर
11 अप्रैल 2026 (शनिवार) CSK बनाम DC चेन्नई
12 अप्रैल 2026 (रविवार) LSG बनाम GT लखनऊ
12 अप्रैल 2026 (रविवार) MI बनाम RCB मुंबई

सभी टीमों के लिए जारी हुआ अलग-अलग शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल

28 मार्च 2026 (शनिवार)- RCB बनाम SRH : बेंगलुरु

05 अप्रैल 2026 (रविवार)- RCB बनाम CSK : बेंगलुरु

10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)- RR बनाम RCB : गुवाहाटी

12 अप्रैल 2026 (रविवार)- MI बनाम RCB : मुंबई

चेन्नई सुपरकिंग्स का शेड्यूल

30 मार्च 2026 (सोमवार)- RR बनाम CSK : गुवाहाटी

03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)- CSK बनाम PBKS : चेन्नई

05 अप्रैल 2026 (रविवार)- RCB बनाम CSK : बेंगलुरु

11 अप्रैल 2026 (शनिवार)- CSK बनाम DC : चेन्नई

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

29 मार्च 2026 (रविवार)- MI बनाम KKR : मुंबई

04 अप्रैल 2026 (शनिवार)- DC बनाम MI : दिल्ली

07 अप्रैल 2026 (मंगलवार)- RR बनाम MI : गुवाहाटी

12 अप्रैल 2026 (रविवार)- MI बनाम RCB : मुंबई

कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल

29 मार्च 2026 (रविवार)- MI बनाम KKR : मुंबई

02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)- KKR बनाम SRH : कोलकाता

06 अप्रैल 2026 (सोमवार)- KKR बनाम PBKS : कोलकाता

09 अप्रैल 2026 (गुरुवार)- KKR बनाम LSG : कोलकाता

राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

30 मार्च 2026 (सोमवार)- RR बनाम CSK : गुवाहाटी

04 अप्रैल 2026 (शनिवार)- GT बनाम RR : अहमदाबाद

07 अप्रैल 2026 (मंगलवार)- RR बनाम MI : गुवाहाटी

10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)- RR बनाम RCB : गुवाहाटी

गुजरात टाइटंस का शेड्यूल

31 मार्च 2026 (मंगलवार)- PBKS बनाम GT : मुल्लनपुर

04 अप्रैल 2026 (शनिवार)- GT बनाम RR : अहमदाबाद

08 अप्रैल 2026 (बुधवार)- DC बनाम GT : दिल्ली

12 अप्रैल 2026 (रविवार)- LSG बनाम GT : लखनऊ

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

28 मार्च 2026 (शनिवार)- RCB बनाम SRH : बेंगलुरु

02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)- KKR बनाम SRH : कोलकाता

05 अप्रैल 2026 (रविवार)- SRH बनाम LSG : हैदराबाद

11 अप्रैल 2026 (शनिवार)- PBKS बनाम SRH : मुल्लनपुर

दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल 

01 अप्रैल 2026 (बुधवार)- LSG बनाम DC : लखनऊ

04 अप्रैल 2026 (शनिवार)- DC बनाम MI : दिल्ली

08 अप्रैल 2026 (बुधवार)- DC बनाम GT : दिल्ली

11 अप्रैल 2026 (शनिवार)- CSK बनाम DC : चेन्नई

लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल 

01 अप्रैल 2026 (बुधवार)- LSG बनाम DC : लखनऊ

05 अप्रैल 2026 (रविवार)- SRH बनाम LSG : हैदराबाद

09 अप्रैल 2026 (गुरुवार)- KKR बनाम LSG : कोलकाता

12 अप्रैल 2026 (रविवार)- LSG बनाम GT : लखनऊ

पंजाब किंग्स का शेड्यूल 

31 मार्च 2026 (मंगलवार)- PBKS बनाम GT : मुल्लनपुर

03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)- CSK बनाम PBKS : चेन्नई

06 अप्रैल 2026 (सोमवार)- KKR बनाम PBKS : कोलकाता

11 अप्रैल 2026 (शनिवार)- PBKS बनाम SRH : मुल्लनपुर

चुनाव की तारीखों पर BCCI की नजर

BCCI ने पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो चरणों में जारी करने का फैसला किया है। बोर्ड फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा इन राज्यों की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहा है। पहले चरण का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण के मुकाबलों का ऐलान इन तीनों राज्यों में चुनाव की तारीखें तय होने के बाद किया जाएगा।

10 वेन्यू पर खेले जाएंगे 20 मुकाबले

आईपीएल 2026 के पहले चरण में कुल 20 मैच आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले देश के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। जिन वेन्यू पर मैच होंगे उनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद के स्टेडियम शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com