कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में सजा सितारों का मेला, ट्रेडिशनल लुक में दिखे युवराज सिंह और हेजल कीच

Kritika Kamra Relationship: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के फंक्शन में कई सितारे शामिल हुए। सोहा अली खान बेटी के साथ पहुंचीं, जबकि फरहान अख्तर का एलीफेंट प्रिंट कुर्ता चर्चा में रहा।
Kritika Kamra And Gaurav Kapoor Wedding Farhan Akhtar kurta look Soha Ali Khan at wedding
कृतिका कामरा और गौरव कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kritika Kamra And Gaurav kapur Wedding: टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों 11 मार्च को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। शादी के इस खास मौके पर कई बड़े सितारे भी शामिल हुए, जिनकी मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया।

कृतिका और गौरव कपूर की शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नौमी केम्मु के साथ पहुंचीं। इस खास मौके पर सोहा ऑफ-व्हाइट रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उनका सिंपल और एलिगेंट लुक काफी पसंद किया गया। मां-बेटी की जोड़ी ने शादी समारोह में चार चांद लगा दिए। अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर भी इस वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का खास डिजाइन वाला कुर्ता पहना था, जिस पर एलीफेंट प्रिंट बना हुआ था। उनका यह यूनिक कुर्ता सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने दिए पोज

शादी समारोह में कृतिका कामरा की करीबी दोस्त और अभिनेत्री अन्या सिंह भी पहुंचीं। उन्होंने इस खास दिन पर ट्रेडिशनल आउटफिट में शिरकत की और दूल्हा-दुल्हन को ढेरों शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में अभिनेत्री सागरिका घाटगे अपने पति और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ पहुंचीं। दोनों ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल का ट्रेडिशनल लुक भी लोगों को काफी पसंद आया।

Kritika Kamra And Gaurav Kapoor Wedding Farhan Akhtar kurta look Soha Ali Khan at wedding

युवराज सिंह और हेजल कीच भी आए नजर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ इस वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद शानदार लग रहे थे। उन्होंने परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंचकर कृतिका और गौरव को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इस वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आ रहे हैं। यह शादी इस समय मनोरंजन जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com