- Hindi News »
- Haryana »
- Earthquake Of Magnitude 28 Felt In Rewari Know Details
दिल्ली के पास भूकंप से दहला इलाका, घरों से बाहर निकले लोग, महज 5 किमी नीचे था केंद्र
- Written By: अर्पित शुक्ला
Earthquake in Rewari: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 दर्ज की गई।

भूकंप (इमेज-सांकेतिक/ सोशल मीडिया)
Delhi Earthquake: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों से सामने आई है। सोमवार सुबह हरियाणा के रेवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। हल्की तीव्रता होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन झटकों से लोग कुछ देर के लिए सतर्क हो गए।
क्यों आते हैं भूकंप?
पिछले कुछ समय में देश और दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिली हैं। दरअसल पृथ्वी के भीतर सात बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार अपनी जगह पर खिसकती रहती हैं। कई बार इन प्लेट्स के बीच टकराव या घर्षण होता है, जिससे धरती के भीतर ऊर्जा निकलती है और भूकंप आता है। भूकंप के कारण कई बार इमारतें गिर जाती हैं और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है।
भारत में भूकंप के जोन
भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार भारत के लगभग 59 प्रतिशत हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। देश को भूकंपीय जोखिम के आधार पर चार जोन—जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5 में बांटा गया है। इनमें जोन-5 सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है, जबकि जोन-2 अपेक्षाकृत कम संवेदनशील माना जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली जोन-4 में आती है, जिसे उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। यहां 7 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप आने की संभावना भी जताई जाती है। भारत में हिमालय क्षेत्र, कच्छ और पूर्वोत्तर भारत जैसे इलाके भूकंप के लिहाज से अधिक सक्रिय माने जाते हैं, क्योंकि भारतीय प्लेट लगातार यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में 10 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, अब तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 की लोगों की जलकर मौत- VIDEO
IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: 51 वार कर नाले में फेंकी थी लाश, दिल्ली दंगों के इस खौफनाक केस में फैसला आज
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का असर
भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घरों का हल्का सामान हिल सकता है या गिर सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता में भारी फर्नीचर भी हिलने लगता है। 6 से 6.9 की तीव्रता में इमारतों की नींव को नुकसान पहुंच सकता है। 7 से 7.9 की तीव्रता के भूकंप में इमारतें गिरने लगती हैं। वहीं 8 से 8.9 की तीव्रता में भारी तबाही और सुनामी का खतरा भी पैदा हो सकता है, जबकि 9 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप को बेहद विनाशकारी माना जाता है।
Earthquake of magnitude 28 felt in rewari know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jun 12, 2026 | 08:49 AMPraneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Jun 12, 2026 | 08:44 AMभंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी
Jun 12, 2026 | 08:43 AMअल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
Jun 12, 2026 | 08:42 AMअमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार
Jun 12, 2026 | 08:42 AMभोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Jun 12, 2026 | 08:32 AMसुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता
Jun 12, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














