Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी के ‘पहलवान’ डीएम, रिटायर्ड सैनिक को कंधे पर उठाया, बोले-हां भाई पिस्टल दियो जरा और फिर औंधे मुंह…

Jaunpur DM Lates News: हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जौनपुर में सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम खुद औंधे मुंह गिर गए।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 24, 2026 | 03:22 PM

पूर्व सैनिक को कंधे पर उठाए हुए डीएम। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Jaunpur DM Dinesh Chandra News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दिलचस्प खबर सामने आई है। हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों में जन सुरक्षा की तैयारी परखने के लिए शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी (DM) दिनेश चंद्र सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका अब काफी चर्चा में है।

शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस लाइन मैदान में सिविल डिफेंस कोर के सहयोग से यह मॉक ड्रिल शुरू हुआ। इसका उद्देश्य यह दिखाना था कि आपात स्थिति में बिजली गुल होने पर कैसे बचाव कार्य किए जाते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह काफी उत्साह में नजर आए और अपनी जोर आजमाइश दिखाने लगे।

गिरने के बाद तुरंत संभलकर उठे

जोश में आकर डीएम साहब ने वहां मौजूद भूतपूर्व सैनिक को कंधे पर उठा लिया। उन्होंने कुछ दूर तक दौड़ भी लगाई। माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में पास खड़े लोगों से कहा, जरा पिस्टल दियो, लेकिन जैसे ही वह थोड़ा और आगे बढ़े, संतुलन बिगड़ने के कारण वह औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े। वैसे, गिरने के तुरंत बाद वह संभले और उठकर उस भूतपूर्व सैनिक को गले लगा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

चलती ट्रेन के टॉयलेट में बंद हुआ कपल… Video Viral, पूछने पर TTE से भिड़ गई युवती

कौन है अंशिका सिंह? जिसने सीएम योगी के गृह क्षेत्र में की फायरिंग, बर्थडे का जश्न पड़ा महंगा

मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, धर्म परिवर्तन का दबाव! 5 युवतियों पर FIR से सनसनी

जान दे रहा हूं…पत्नी और सास-ससुर ने परेशान कर दिया है, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान

पहले भी हो चुके हैं वायरल

जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह अपने अनोखे अंदाज के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में उनके शीर्षासन करने का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था। वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी फिटनेस और सक्रियता दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे नौलखा मंगा दे …सैंया दिवाने’, यूपी के थाने में डांसर के साथ पुलिस ने लगाए ठुमके-Video

कौन हैं IAS दिनेश चंद्र सिंह?

दिनेश चंद्र सिंह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शासन ने उन्हें सितंबर 2025 में जौनपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले दिनेश चंद्र का प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा है। ये अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। जौनपुर से पहले कानपुर देहात, बहराइच और सहारनपुर जैसे जिलों में बतौर जिलाधिकारी (DM) तैनात रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस लाइन की इस घटना का वीडियो जौनपुर के व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनके गिरने और फिर उठकर खेल भावना दिखाने की तारीफ भी हो रही है।

Yogi wrestler dm lifted the retired soldier on his shoulders yes brother give me the pistol and then threw him face down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News
  • Viral News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.