Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जान दे रहा हूं…पत्नी और सास-ससुर ने परेशान कर दिया है, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान

Meerut Suicide Case : यूपी के मेरठ में यूपीएससी की तैयारी कर रहे डेयरी संचालक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह बेडरूम में उनका शव मिला। जितेंद्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 23, 2026 | 08:00 PM

मेरठ में युवक ने दी जान। इमेज-एआई

Follow Us
Close
Follow Us:

Meerut Suicide News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में आज सुबह सिविल सर्विसेज (UPSC) की तैयारी कर रहे डेयरी संचालक ने फंदे से झूलकर जान दी। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक को दो साल का एक बेटा है।

मूलरूप से मुंडाली के रहने वाले जितेंद्र कुमार सुभाष नगर में रहते थे। आज सुबह उनका शव बेडरूम में फंदे पर लटका मिला। पत्नी सोनम ने शव को देखकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पिता के साथ डेयरी पर करते थे काम

इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल मौके से शव को कब्जे में ले लिया। जितेंद्र कुमार की जेब में तीन लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। उस पर लिखा था- मेरी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण जान दे रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। जितेंद्र की शादी सोनम से हो चुकी है। उसका दो साल का एक बेटा है। जितेंद्र यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल जितेंद्र अपने पिता के साथ दूध की डेयरी पर काम करता था।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5.72 लाख का माल जब्त

‘नाबालिग की सहमति, सहमति नहीं’, ठाणे की कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई 20 साल की सजा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की बिगड़ी तबीयत, 6 दिनों से धरने पर बैठे हैं शंकराचार्य

वर्धा में मालवाहक से शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 22.10 लाख का माल किया जब्त

बेडरूम में शव लटका देखकर रो पड़ी सोनम

आज सुबह उठकर सोनम हर दिन की तरह घरेलू काम करने गली। उसके बाद बेडरूम में गई। बेडरूम का गेट अंदर से बंद था। उसने खिड़की से देखा कि दुपट्टे के सहारे जितेंद्र पंखे से लटका है। जितेंद्र को इस हालत में देखकर सोनम ने शोर मचाया और गिर पड़ी। तत्काल परिवार के अन्य सदस्य दौड़े। उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। जब जांच की तो जितेंद्र की जान जा चुकी थी। उसके बाद पुलिस को कॉल करके बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: पापा अब और नहीं पढ़ पाऊंगा…परीक्षा के दबाव में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

क्या लिखा था सुसाइड नोट में?

जितेंद्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे पत्नी और उसके पापा-मम्मी ने परेशान करके रख दिया है। उनके प्रताड़ित करने के कारण मैं अपनी जान दे रहा हूं। आत्महत्या करने के लिए मुझे माफ कर देना।

I am committing suicide wife and in laws have harassed me young man preparing for upsc commits suicide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 08:00 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.