-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Govt Orders Mass Investigation Of All Universities Colleges In Up
UP के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की होगी जांच, CM योगी ने दिए आदेश, हर जिले में बनेगी SIT
- Written By: सौरभ शर्मा
UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की जांच के लिए आदेश दिए थे। राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के द्वारा होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath Order University Investigation: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की सघन जांच के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक जांच अभियान के तहत हर जिले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाएगा, जो शिक्षण संस्थानों में चल रहे कोर्स की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की पड़ताल करेगी। सरकार का यह फैसला छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को रोकने और फर्जी संस्थानों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस जांच के लिए हर जनपद में बनने वाली विशेष टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यह टीम संस्थानों द्वारा चलाए जा रहे सभी कोर्सेज की सूची और उनकी स्वीकृति से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन करेगी। जांच की पूरी प्रक्रिया पर मंडलायुक्तों की सीधी निगरानी रहेगी और सभी टीमों को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। यह आदेश हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका और एक विश्वविद्यालय में हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद आया है।
हाईकोर्ट में याचिका और छात्रों का प्रदर्शन
सरकार के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर की गई एक जनहित याचिका है। अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर दुबे और अनिमेष उपाध्याय के माध्यम से सौरभ सिंह द्वारा दायर इस याचिका में गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों की जांच की मांग की गई थी। याचिका में विशेष रूप से बाराबंकी स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय का जिक्र किया गया था, जहां कथित तौर पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया से बिना मान्यता के ही लॉ कोर्स में छात्रों को प्रवेश दे दिया गया था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
यह भी पढ़ें: ‘भारत का जो अपमान किया उसे कभी नहीं भूल पायेंगे’, थरूर ने ट्रंप को बताया धैर्यहीन
बिना मान्यता वाले कोर्स पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान यदि कोई भी संस्थान बिना मान्यता के कोर्स संचालित करता हुआ या अवैधानिक प्रवेश देता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, ऐसे संस्थानों को दोषी पाए जाने पर छात्रों से ली गई पूरी फीस ब्याज सहित वापस करनी होगी। यह फैसला उन संस्थानों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो नियमों को ताक पर रखकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में एक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का माहौल तैयार करना है।
Yogi govt orders mass investigation of all universities colleges in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














