- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Wolf Took Away The Girl Sleeping Near Her Mother
घर में मां के पास सो रही थी 1 साल की बेटी, भेड़िया जबड़े में दबोच कर ले गया
Bahraich Wolf Attack: बहराइच के कैसरगंज में भेड़िया का आतंक जारी है। गोडहिया नंबर 4 के जरूवा गांव में भेड़िया घर से एक वर्षीय बच्ची को उठा ले गया। बच्ची मां के साथ सो रही थी। ग्रामीण खोजबीन कर रहे।
- Written By: रंजन कुमार

भेड़िया और लापता बच्ची।
Wolf Terror in Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िया का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। कैसरगंज की ग्राम पंचायत गोडहिया में मजरा जरूवा इलाके में शनिवार सुबह घर के बरामदे में मां के साथ सो रही एक वर्षीय बच्ची को भेड़िया दबोच कर गन्ने के खेत में भाग निकला। परिवारजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए, तब तक भेड़िया आंखों से ओझल हो गया। घटना बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश में इलाके में सर्च आपरेशन चला रही।
जरूवा निवासी रामकुमार की एक वर्षीय बेटी आरवी अपनी मां राम कुमारी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। अचानक भेड़िया आया और बच्ची को जबड़े मे दबोच लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनते महिला की नींद टूटी तो बेटी को भेड़िया के जबड़े में देख शोर मचाने लगी। शोर-शराबा सुनकर जब तक परिवारजन और ग्रामीण एकत्रित हुए, तब तक भेड़िया बच्ची को जबड़े में दबोचकर भाग निकला।
एक दिन पहले ही आई थी मायके
ग्रामीणों के पीछा करने पर भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया। राम कुमारी शुक्रवार को अपनी ससुराल नयापुरवा से मायके जरूवा आई थी। शनिवार को यह घटना घट गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल कैसरगंज बृजेंद्र कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। भेडिए की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
होली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलें, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
5 दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
इसी इलाके में 5 दिन पहले भी भेड़िए ने एक मासूम बच्चे को उठा लिया था। उसके शरीर के कुछ अवशेष कई घंटे बाद खेत में मिले थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:बहराइच में आदमखोर भेड़िए के हमले में पति-पत्नी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फोड़ी वन विभाग की गाड़ी
अगस्त से लगातार हो रहीं घटनाएं
अक्टूबर 2024 में बहराइच जिले की महसी तहसील के 50 गांव में आदमखोर भेड़ियों के झुंड का आतंक था। इस झुंड के आखिरी भेड़िए को रामगांव थानांतर्गत तमाचपुर गांव में 5 अक्टूबर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला था। बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया था कि मारा गया भेड़िया आदमखोर भेड़ियों के झुंड का वही छठा और अंतिम सदस्य है, जिसकी वन विभाग को तलाश थी।
Wolf took away the girl sleeping near her mother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर
Mar 03, 2026 | 08:24 PMअमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
Mar 03, 2026 | 08:15 PMPAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला
Mar 03, 2026 | 08:14 PMमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क, PM मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत
Mar 03, 2026 | 08:10 PMWestern Railway ने चलाईं 266 होली स्पेशल ट्रेनें, 27 लाख से ज्यादा यात्रियों को मिली राहत
Mar 03, 2026 | 08:00 PMSA vs NZ: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा
Mar 03, 2026 | 08:00 PMSA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
Mar 03, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













