Western Railway ने चलाईं 266 होली स्पेशल ट्रेनें, 27 लाख से ज्यादा यात्रियों को मिली राहत

Mumbai News: होली पर पश्चिम रेलवे ने 27 लाख यात्रियों को सेवाएं दीं। यूपी, बिहार और अन्य राज्यों के लिए 266 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। भीड़ प्रबंधन हेतु स्टेशनों पर काउंटर और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
Western Railway served 27 lakh passengers during Holi 2026, operating 266 special trains to UP, Bihar, and other states. Measures like extra ticket counters and holding areas ensured smooth travel
होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Mumbai Holi Special Trains: मुंबई, होली के त्योहार पर अपने गांव घर या घूमने फिरने जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेल विशेष ट्रेनें चला रही है। ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 के दौरान पश्चिम रेलवे ज़ोन ने 27 लाख से ज़्यादा पैसेंजर को उनकी मंज़िल तक पहुँचाया।

अब तक 266 स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के मुताबिक, WR ने फरवरी और मार्च महीने के आखिरी हफ्ते तक होली की भीड़ को देखते हुए अपने विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों के 308 ट्रिप चलाने की घोषणा की।

इसके तहत, 21 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक, ज़ोन ने गोरखपुर, बनारस, दानापुर, समस्तीपुर, दरभंगा, भगत की कोठी (जोधपुर), हरिद्वार, रक्सौल, हजरत निज़ामुद्दीन, दिल्ली और दूसरे ज़रूरी स्टेशनों के लिए 266 स्पेशल ट्रेनें चलाईं। जो उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात जैसे बड़े राज्यों को कवर करती हैं, ताकि पैसेंजर की मांग पूरी हो सके।

भीड़ प्रबंधन के उपाय

त्योहारों में भीड़ प्रबंधन के कई उपाय किए गए हैं। पैसेंजर को कन्फ्यूजन से बचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के बारे में अनाउंसमेंट। स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड के ज़रिए ट्रेन की जानकारी।रेलवे स्टाफ़ द्वारा स्टेशनों पर पैसेंजर को सही गाइडेंस। यात्रियों को ATVM और RailOne ऐप से टिकट खरीदने के लिए बढ़ावा देने वाले पब्लिसिटी कैंपेन और प्रमोशन चलाए गए।

लाइनों में इंतज़ार कर रहे यात्रियों को टिकट देने के लिए स्टेशनों पर मोबाइल UTS टिकटिंग सुविधा शुरू की गई है। तेज़ी से टिकटिंग के लिए एक्स्ट्रा टिकट बुकिंग काउंटर, ATVM और हैंड-हेल्ड टिकटिंग टर्मिनल लगाए गए है। यात्रियों की आवाजाही को रेगुलेट करने और भीड़ को मैनेज करने के लिए ज़रूरी स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए है।

यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में पीने का पानी, बैठने की जगह और बेसिक सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। बड़े स्टेशनों और ट्रेनों में रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स और टिकट चेकिंग स्टाफ़ तैनात किए गए हैं। स्पेशल ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com