हमारी तादाद से घबराहट क्यों? AIMIM नेता का मोहन भागवत पर पलटवार, बोले- जो शादी नहीं करते वो ज्ञान दे रहे

Shaukat Ali on Mohan Bhagwat: AIMIM के प्रदेश शौकत अली ने आबादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो शादी नहीं करते वो ज्ञान दे रहे हैं।
why fear our population aimim reply to mohan bhagwat marriage remark sparks row
मोहन भागवत व शौकत अली (डिजाइन फोटो)
Updated on

Uttar Pradesh News: यूपी के मुरादाबाद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश शौकत अली ने आबादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज से हम एक नया नारा देंगे- 'हम दो, हमारे दो दर्जन।' हमारे आठ बच्चे हैं और हमारे बड़े भाई के सोलह बच्चे हैं। हमारी मां 97 साल की हैं और उनके कम से कम 72 पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं जो जवान हो चुके हैं।"

उत्तर प्रदेस AIMIM के अध्यक्ष संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि लोग हमारी संख्या को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? जो लोग शादी भी नहीं करते, वे ज्ञान दे रहे हैं कि हिंदू भाइयों को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। हम कहते हैं कि हिंदू भाइयों चार नहीं, चौदह बच्चे पैदा करो! ताकि देश और मजबूत हो।

सपा नेता पर भी किया जवाबी हमला

शौकत अली ने सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल अख्तर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं एक मुसलमान हूं। मुझ पर आरोप लगाने वाला भी एक मुसलमान है। मुरादाबाद में शराब की दुकान चलाने वाला आदमी मुझे भाजपा की बी-टीम कह रहा है। वह गजल बार किसका था जहां शराब बेची जा रही थी? जिसे नगर निगम ने सील किया था? क्या वह किसी विधायक का था?

'मुसलमानों के साथ हो रहा अत्याचार'

शौकत अली ने आगे कहा कि सरकार उन्हें अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने से भी रोक रही है। मुरादाबाद में कई सौ मदरसे बंद कर दिए गए हैं। हमारे मदरसों को आतंकवाद का अड्डा कहा जा रहा है। हमारी दाढ़ी-टोपी और हमारी बेटियों के नकाब-ओ-हिजाब खींचे जा रहे हैं। 2014 से अब तक बीफ के नाम पर 200 मुसलमानों की लिंचिंग की गई है। अब तक हिंदू संगठन ऐसा कर रहे थे, लेकिन अब उनकी महिलाओं ने भी हमारी महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी है।

200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

AIMIM नेता ने कहा कि वे 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 403 सीटें हैं। हम 203 सीटें अखिलेश यादव के लिए छोड़ रहे हैं ताकि वह उन 203 सीटों पर BJP को हरा सकें। हम 200 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हम उन सीटों पर BJP को रोकेंगे।

'लव जिहाद' वाले बयान पर पलटवार

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य बबीता सिंह के जिम और बुटीक को 'लव जिहाद' का अड्डा बताने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसी कोई चीज़ नहीं है, बल्कि मुस्लिम लड़कियों को जबरन हिंदू धर्म में बदला जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जब प्यार होता है, तो क्या आप उसे रोक सकते हैं? हमारे देश का संविधान इसकी इजाज़त देता है, है ना? जो लोग ये बातें कह रहे हैं, वे हिंदू और मुसलमानों के बीच एक और बड़ी खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे देश में गृह युद्ध भड़काना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com