-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- When Caa Was Passed Lucknow Was On Fire Yogi Government Was Already Alerted On Waqf Bill
CAA पास हुआ था तो जल उठी थी नवाबों की नगरी, वक्फ बिल पर पहले ही अलर्ट हो गई योगी सरकार, छावनी में तब्दील हुए ये जिले
- Written By: अभिषेक सिंह
केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट किया गया है। इस चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के नेपथ्य में नागरिकता संशोधन बिल है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
लखनऊ: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट किया गया है। इस चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के नेपथ्य में नागरिकता संशोधन बिल है। यह बिल जब सदन में पास हुआ था तो लखनऊ जल उठा था। कानपुर तक इसकी लपटे पहुंची थीं। यही वजह है कि इस बार योगी सरकार कोई चूक करने के मूड में नहीं है।
बता दें कि मथुरा, आगरा और लखनऊ में खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं डीजीपी के आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
केंद्र सरकार वक्फ बिल में कुछ संशोधन कर इसे लोकसभा में पास कराने की तैयारी में है। भाजपा सरकार वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में पास कराने के लिए बुधवार को बिल पेश कर रही है। डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें वापस बुला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
मथुरा में हाई अलर्ट
मथुरा जिले भर में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस बल गश्त कर रहा है। डीग गेट, मटिया गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, दरेसी रोड पर पुलिस बल गश्त कर रहा है। सीओ सिटी भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर गोविंदनगर कमलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं।
लखनऊ में बढ़ाई गई चौकसी
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लखनऊ में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। लखनऊ में 11 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सभी स्थान पुराने लखनऊ में हैं। विधान भवन के आसपास सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। गाड़ियां तैनात की गई हैं। पुराने लखनऊ में सतखंडा, रूमी गेट, चौक समेत कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरएएफ, एसएसबी, पीएसी ने रूट मार्च किया।
उत्तर प्रदेश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आगरा में ड्रोन से निगरानी
आगरा में जामा मस्जिद के आसपास पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाए हैं। पुलिस ने सुबह से ही कई स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर खास नजर है। सभी इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। कहीं भी चार से ज्यादा लोगों के खड़े होने पर पाबंदी लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी।
When caa was passed lucknow was on fire yogi government was already alerted on waqf bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Jul 29, 2026 | 07:39 AMमूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा कदम: कृषि मंत्री ने किसानों से मिलकर दिया भरोसा, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की अपील
Jul 29, 2026 | 07:34 AMNavabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
Jul 29, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा
Jul 29, 2026 | 07:26 AMइंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक
Jul 29, 2026 | 07:23 AMNEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
Jul 29, 2026 | 07:23 AMCJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
Jul 29, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














