-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Former Minister Nanakdin Bhurji Dies After Fall Lucknow Darul Shafa
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Lucknow BJP Leader Death: लखनऊ के विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई है। पुलिस हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत (सोर्स-सोशल मीडिया)
Lucknow Darul Shafa Former Minister Death:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां दारुल शफा स्थित नए विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 68 वर्षीय नानकदीन भुर्जी भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े रहे थे और ‘हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा’ के अध्यक्ष भी थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अक्सर विधायक आवास में आते-जाते थे। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सातवीं मंजिल से गिरने के कारण उनके शरीर में कई गंभीर चोटें आईं और दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हादसे, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
भाजपा और पिछड़ा वर्ग राजनीति से जुड़ा रहा सफर
आपको बता दें कि 68 वर्षीय नानकदीन भुर्जी भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े रहे थे। इसके अलावा भी वह ‘हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा’ संगठन के अध्यक्ष भी थे। स्थानीय लोगों ने बताया उनका विधायक आवास में बीच- बीच में आना जाना लगा रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन का सामना कर रहे थे। हालांकि मामलें में अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
चश्मदीदों के अनुसार, 7वीं मंजिल से गिरने के कारण नानकदीन भुर्जी को गंभीर चोटें आई थीं। वहीं उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट लगी थी। जहां हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन उनकी हालत अत्यधिक गंभीर होने के वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी, जहां डॅाक्टरों ने उनकों मृत घोषित कर दिया।
हर पहलू से मामले की जांच जारी
घटना के बादस पुलिस ने पूरे विधायक आवास को घेरकर जांच करनी प्रारंभ कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी यह कहना साफ नहीं है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस दुखद घटना के संबंध में पुलिस हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से जुड़े सभी आवश्यक सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के समय की स्थिति साफ हो सके। आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
मानसिक तनाव की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को जब घटना की सूचना मिली, तो वे तुरंत पार्टी कार्यालय से नए विधायक आवास (दारुल शफा) के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में उन्हें पता चला कि पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी को सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। सातवीं मंजिल से गिरने की असल परिस्थितियां और कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
हादसा, आत्महत्या या कुछ और?
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में किसी भी संभावना (हादसा या अन्य कारण) से इनकार नहीं किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर की जाएगी।
Former minister nanakdin bhurji dies after fall lucknow darul shafa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 09:41 PMSunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
Jul 28, 2026 | 09:40 PMExplainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
Jul 28, 2026 | 09:40 PMझुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PMSawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर क्यों की जाती है पूरी रात शिव पूजा? जानिए जलाभिषेक और पौराणिक मान्यता
Jul 28, 2026 | 09:37 PM“पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ…” भोपाल में भारी बवाल के बीच आया नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार का बयान
Jul 28, 2026 | 09:32 PMसंसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














