- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Water Level Of Yamuna River Increased In Agra Flood Water Reached Taj Mahal
आगरा में यमुना का रौद्र रूप, ताजमहल की दिवारों तक पहुंचा पानी; खतरे की जद में 7वां अजूबा
Flood in Agra: आगरा में यमुना नदी उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर करीब 500 फीट पहुंच गया है। बाढ़ का पानी ताजमहल की दिवारों को छु रहा है।
- Written By: Saurabh Pal

ताजमहल और यमुना में बाढ़(फोटो- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं। अब यमुना नदी ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिसके कारण आगरा शहर व ताजमहल पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी के भी कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वजह हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना है। आगरा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालात ऐसे हैं कि ताजमहल के पीछे बनी दिवारों तक पानी पहुंच गया है। पिछले 45 सालों में ताजमहल के इतने करीब यमुना का पानी कभी नहीं आया था।
ताजनगरी में यमुना नदी का जलस्तर करीब 500 फीट तक पहुंचने वाला है, जो 2023 में आई बाढ़ के बराबर पहुंचने वाला है। साल 2023 में यमुना नदी का पानी ताजमहल की दिवारों तक पहुंच गया था। यहां बाढ़ का उच्चतम स्तर 508 फीट है। जलस्तर घटने की जगह अभी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं ताजमहल की सुरक्षा के लिए बनाए गए CISF के कैंप पीछे हटा लिया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन भी बंद कर दिया गया है।
80 किलोमीटर तक बाढ़ का असर
यमुना नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आस-पास के इलाकों में डर का माहौल है। एहतियातन आगरा के 40 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ लोगों को यमुना नदी की तरफ जाने की मनाही है। वहीं खेतों के बात करें तो लबालब पानी भर गया है। फसलें बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ का असर करीब 80 किलोमीटर दूर तक है। बटेश्वर घाट की सीढ़िया डूब गई हैं। वहां स्नान प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
ये भी पढ़ें-मुंबई डूबने की कगार पर? झीलों का जलस्तर खतरनाक, मूसलाधार बारिश से बढ़ा डर, देखें VIDEO
आगरा को याद आई 1978 की भयावह बाढ़
इस बाढ़ को देख लोग 1978 की भीषण बाढ़ को याद कर रहे हैं। जब यमुना नदी का जलस्तर 508 फीट तक पहुंच गया था। ताजमहल के गेट तक पानी आ पहुंचा था। उस समय कई मंदिर डूब गए थे। हालांकि अभी उतनी बाढ़ नहीं है, लेकिन जलस्तर ऐसे ही लगातार बढ़ता रहा तो शायद स्थिति 1978 से भी ज्यादा खराब हो जाए। वहीं पुरातत्व विभाग का कहना है कि ताजमहल को बाढ़ से कोई खतरा नहीं है। क्योंकि इसका डिजाइन बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
Water level of yamuna river increased in agra flood water reached taj mahal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














