-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Vhp Enraged By Statement Of Chandrashekhar Ravan Sp And Aimim Also Implicated
‘चाहे नमाजवादी पार्टी हो या मुस्लिमीन…’, चंद्रशेखर ‘रावण’ के बयान पर भड़की VHP, सपा और एआईएमआईएम को भी लपेटा
- Written By: अभिषेक सिंह
विश्व हिंदू परिषद ने सांसद चंद्रशेखर को हिंदू विरोधी बताया है। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि खुद को रावण कहने वाला हिंदू विरोधी बातें करता रहा है। इस दौरान बंसल ने सपा और एआईएमआईएम को भी निशाने पर लिया।

चंद्रशेखर आजाद व विनोद बंसल (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: संगम नगरी में होने वाले महाकुंभ पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बयान पर सियासत गरमा गई है। विश्व हिंदू परिषद ने सांसद चंद्रशेखर को हिंदू विरोधी बताया है। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि खुद को रावण कहने वाला हिंदू विरोधी बातें करता रहा है। इस दौरान बंसल ने समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम को भी निशाने पर लिया।
सपा औक एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, नमाजवादी पार्टी हो या मुस्लिमीन पार्टी के लोग हों, ये हमेशा हिंदुओं के खिलाफ बोलते हैं। ऐसे नेताओं को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। 13 जनवरी के बाद इन्हें कोई माफ नहीं करेगा। भारत गठबंधन के कई नेता और पार्टियां हिंदुओं को गाली देती हैं। जब से महाकुंभ शुरू हुआ है और तिथि नजदीक आ रही है, इन हिंदू विरोधी नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक रही है।
मां गंगा नहीं चाहती कि हिंदू विरोधी आएं
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को कहा कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। इस बारे में विहिप प्रवक्ता ने कहा, “मां गंगा भी नहीं चाहती कि ऐसे हिंदू विरोधी लोग वहां आएं। ये लोग जितना हिंदुओं के खिलाफ बोलेंगे, हिंदू उतना ही एकजुट होंगे। मां गंगा ऐसे लोगों को नकारती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
UP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
चंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
दबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
महाकुंभ 2025 से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महाकुंभ पर बोलते हुए नगीना सांसद ने यूपी की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात बन गए हैं और मुख्यमंत्री का तानाशाही रवैया बढ़ता जा रहा है। सरकार से बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और लोगों के घरों के बारे में पूछो तो उनके पास कोई जवाब नहीं है। जब सरकार काम करना चाहती है तो बड़े बदलाव ला सकती है, हमने 6 महीने में एक नया शहर बनते देखा है।”
मौलाना के दावे ने गरमाई थी सियासत
महाकुंभ को लेकर कुछ दिन पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया था कि जिस 55 बीघा जमीन पर महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, वह वक्फ बोर्ड की है। इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था और आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे।
13 जनवरी से होगा महाकुंभ का आग़ाज
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होगा और 26 फरवरी को इसका समापन होगा। इसमें करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सूबे की योगी सरकार ने महाकुंभ को भव्य रूप देने के लिए कई बेहतरीन इंतज़ामात किए हैं।
Vhp enraged by statement of chandrashekhar ravan sp and aimim also implicated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














