-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chandrashekhar Azad Bhim Army Rally Datia Dhirendra Shastri Controversy
किसी मां ने इतना दूध नहीं पिलाया… धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के भीम आर्मी नेता, मंच से दी खुली चुनौती
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्य प्रदेश में भीम आर्मी चीफ और MP Chandrashekhar Azad Ravan ने इंदरगढ़ में रैली की जहां उन्होंने आक्रामक तेवर के साथ बयानबाजी की, उनकी रैली में Baba Bageshwar पर भी हमला बोला गया।

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के भीम आर्मी नेता
Chandrashekhar Azad Ravan vs Dhirendra Shastri Controversy: मध्य प्रदेश के दतिया में सियासी पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की ‘संविधान बचाओ महारैली’ में ऐसे तीखे बोल गूंजे कि सुनने वाले दंग रह गए। बाबा साहब आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस सभा में सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने हुंकार भरते हुए विरोधियों को ललकारा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की हो रही है जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर बेहद आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की गई है।
इंदरगढ़ तहसील में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटी थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। उपद्रव की आशंका के चलते चप्पे-चप्पे पर करीब 2000 जवान तैनात थे और ड्रोन से पूरे आयोजन पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि आज कुछ लोग एक सोची-समझी साजिश के तहत बाबा साहब का नाम मिटाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान निर्माता को अंग्रेजों का एजेंट बताकर अपमानित किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गरजे रावण, बोले- हमें मत ललकारो
चंद्रशेखर आजाद ने मंच से दहाड़ते हुए कहा कि किसी मां ने इतना दूध नहीं पिलाया है जो हमारे संविधान की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। उन्होंने समर्थकों को आगाह करते हुए कहा कि हमें सतर्क रहना होगा और मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि आज जिस अधिकार की बात हो रही है और जो वोट देने की ताकत हर इंसान के पास है, वह बाबा साहब की ही देन है। मुट्ठी भर लोग अगर हमें कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं, तो वे हमारी असली ताकत से अनजान हैं; हमारी एक आवाज पर भगदड़ मच सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: जल संरक्षण योजनाओं को 5 साल का एक्सटेंशन, भोपाल में बनेगा ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
सागर में आदिवासियों का हल्लाबोल: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरा समाज, आंदोलन की दी चेतावनी
रीवा में चला प्रशासन का बुलडोजर: सरकारी जमीन पर संचालित 2 मैरिज गार्डन ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त
यह भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ BJP में जाएंगे शशि थरूर? आखिर खुद ही बताया फैसला; डिनर में शामिल होने से मचा था बवाल
बाबा पर बिगड़े बोल, सुनाई खरी-खोटी
रैली में विवाद तब गहरा गया जब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोल दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो बाबा खुद का इलाज डॉक्टर और विज्ञान से कराता है, वह दूसरों को पर्ची से ठीक करने का पाखंड कर रहा है। दामोदर यादव ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि सुन ले आवा बाबा टावा, तेरी क्या औकात है जो मुझे रोक ले। उन्होंने शास्त्री पर भू-माफिया गिरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जल्द जेल भेजने की बात तक कह डाली, जिससे अब राज्य में नया विवाद खड़ा होने के आसार हैं।
Chandrashekhar azad bhim army rally datia dhirendra shastri controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













