-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi Court Rejects Plea For Additional Asi Survey Of Gyanvapi
ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष को कोर्ट ने दिया झटका, एडिशनल ASI सर्वे की मांग वाली याचिका खारिज
- Written By: Saurabh Pal
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले हिंदू पक्षकारों को कोर्ट से झटका लगा है। शुक्रवार को वाराणसी जिला अदालत ने सुवाई करते हुए हिंदू पक्ष की अतिरिक्त एएसआई सर्वे कराने की याचिका को खारिज कर दिया

ज्ञानवापी मस्जिद ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊः वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले हिंदू पक्षकारों को कोर्ट से झटका लगा है। शुक्रवार को वाराणसी जिला अदालत ने सुवाई करते हुए हिंदू पक्ष की अतिरिक्त एएसआई सर्वे कराने की याचिका को खारिज कर दिया। करीब 33 सालों से लंबित मामले पर आज वाराणसी की जिला अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।
हिंदू पक्षकारों द्वारा दावा किया गया है कि ज्ञानवापी के मुख्य गुंबद के नीचे 100 फुट का शिवलिंग मौजूद है। जिसके चलते परिसर के शेष स्थल की खुदाई कराकर एएसआई सर्वे कराने की मांग की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने खुदाई का विरोध किया है। यह मामला 1991 में सोमनाथ व्यास द्वारा दाखिल किए गए वाद से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें- ये तस्वीर पश्चिमी देशों को दे रही संदेश, एक फ्रेम में दिखे पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
इटावा में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- बबुआ के पास विकास के लिए समय नहीं था
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
डेढ़ साल पहले हुआ अंतिम संस्कार, फिर अचानक लौट आए कमल सिंह; अज्ञात शव ने पुलिस पर खड़े किए सवाल
बता दें कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में जो गंगा घाट से सटा हुआ है, ज्ञानवापी मस्जिद स्थित है। इस मस्जिद को हिंदूओं द्वारा भगवान शिव का प्राचीन मंदिर बताया जा रहा है। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह मस्जिद है।
अब तक मामले में क्या क्या हुआ
ज्ञानवापी मामला पिछले साल अगस्त माह में तब चर्चित हुआ, जब दिल्ली की एक महिला राखी सिंह चार अन्य महिलाओं के ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में श्रृंगार गौरी और कुछ अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन की अनुमति के लिए कोर्ट में याचिका डाली। इस याचिका में दावा किया गया कि श्रृंगार गौरी और कुछ अन्य देवी देवता प्लॉट नंबर 9130 में मौजूद हैं, जो विवादित नहीं है। इसके साथ ही दायर याचिका में मांग की गई मस्जिद का सर्वे कराकर मामले को सुलझाया जाए।
याचिका के 8 महीने बाद वाराणसी की निचली अदालत ने वीडियोग्राफी के साथ सर्वे करने के आदेश दे दिए। इसके बाद ज्ञानवापी विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया। इतना ही नहीं मस्जित इंतजामियां(मस्जिद की देखभाल करने वाली कमेट) ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगवाने के लिए हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए सर्वे पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान वजूखाना में एक ऐसी आकृति मिली है, जिसके शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है। उसकी आकृति भी शिवलिंग से काफी मिलती है। जिसके बाद मस्जित को सील दिया गया। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद में नामाज जारी रखने का आदेश सुनाया। जिसके बाद स्थानीय लोग मस्जिद में दोबारा नामाज पढ़ रहे हैं।
Varanasi court rejects plea for additional asi survey of gyanvapi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMस्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Jul 27, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM













