UP Top 10 News: अखिलेश-योगी में वार-पलटवार, NEET छात्रा मर्डर केस में खुलासा, एक क्लिक में सभी बड़ी खबरें

UP News Updates: यूपी में अखिलेश-योगी के बीच वार-पलटवार, मथुरा में चक्काजाम से लेकर वाराणसी मर्डर केस तक; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News
UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स- AI
Published on
Updated on

Uttar Pradesh Top 10 News Today: UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं, यूपी में आज क्या रहा खास

1. भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पीडीए को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए में ‘पी’ का मतलब पाकिस्तान बताए जाने वाले बयान पर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा, ‘‘पी का मतलब पाकिस्तान-भाजपा का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा पीडीए से घबराई हुई है और इसी वजह से इसकी परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav clash
अखिलेश यादवसोर्स- IANS

2. मथुरा सड़क हादसा: सफाई कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, भरतपुर गेट पर शव रखकर चौराहा जाम, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव मंदिर के समीप शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश की मौत के बाद मामला गरमा गया है। हादसे से आक्रोशित परिजनों और साथी सफाई कर्मचारियों ने भरतपुर गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

Mathura Bharatpur gate protest News
मथुरा में सफाईकर्मी की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क किया जामसोर्स- नवभारत लाइव

3. निलंबन के दौरान नहीं लगाई हाजिरी? भूल जाइए वेतन और पेंशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निलंबन अवधि में विद्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले कर्मचारी को वेतन, भत्ते और पेंशन संबंधी लाभ दिए जाने से इनकार किया है। कोर्ट ने मथुरा जिले के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद की याचिका खारिज करते हुए कहा कि निलंबन काल में विद्यालय में उपस्थिति दर्ज न कराने पर संबंधित अवधि का लाभ पाने का अधिकार नहीं बनता। पढ़ें पूरी खबर...

Suspension Period Pension Rules
इलाहाबाद हाई कोर्टसोर्स- सोशल मीडिया

4. UP APO-2025 भर्ती में आरक्षण पर फंसा पेंच, इलाहाबाद HC में UPPSC ने दाखिल किया हलफनामा; जानें क्या दी दलील

उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी यानी APO भर्ती-2025 में आरक्षण व्यवस्था के अनुपालन को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से हलफनामा दाखिल किया गया है। हलफनामे में आयोग ने प्री परीक्षा में आरक्षण व्यवस्था के अनुपालन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। पढ़ें पूरी खबर...

Allahabad High Court UPPSC Hearing
इलाहाबाद हाई कोर्टसोर्स- सोशल मीडिया

5. बच्चे की मौत के बाद फिर कटघरे में एसएन मेडिकल कॉलेज, बाबा बाल योगी ने अस्पताल की सुरक्षा पर उठाए सवाल

आगरा में बारिश के बीच एसएन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को बाल रोग विभाग के इमरजेंसी वार्ड में 10 वर्षीय बच्चे के सिर और गर्दन पर छत का प्लास्टर गिरने के बाद हड़कंप मच गया था। घायल बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में बाबा बाल योगी की भूमिका भी बेहद अहम रही। पढ़ें पूरी खबर...

Agra SN Medical College: 10-Year-Old Child Dies After Ceiling Plaster Incident, Hospital Safety Under Scrutiny
बाल योगी(सोर्स- फोटो नवभारत)

6. गोवर्धन में सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर चोरी: रातभर अंधेरे में डूबा रहा गांव, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पेठा में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को चुनौती देते हुए आधी रात को सड़क किनारे रखा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद पूरा गांव रात से ही अंधेरे में डूबा रहा। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर के स्थान पर पड़ी तो वहां ट्रांसफार्मर गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आक्रोश फैल गया। पढ़ें पूरी खबर...

Transformer Stolen in Govardhan Village, Power Supply Disrupted and Police Launch Probe
गोवर्धन का पेठा गांव(सोर्स- फोटो नवभारत लाइव)

7. UP के चंदौली में कुएं के अंदर मौत का जाल, जहरीली गैस की चपेट में आए पांच लोग, तीन की मौके पर ही मौत

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को खराब समरसेबल निकालने के लिए कुएं में उतरे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं के भीतर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोग बेहोश हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

Chandauli Poisonous Gas in Well
जहरीली गैस की चपेट में आए पांच लोगnavbharat

8. जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से आरएलडी और जयंत चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अखिलेश यादव के 'हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया है' पर निशाना साधा है। मायावती की ओर से अखिलेश यादव के इस बयान को अहंकारी व अलोकतांत्रिक बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

mayawati slams akhilesh yadav
अखिलेश यादव और मायावतीसौजन्य-IANS

9. सावन में काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सावन माह में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के 19 दिनों में अब तक 53,69,634 श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, सावन के प्रत्येक सोमवार को औसतन करीब 5.5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पढ़ें पूरी खबर...

Kashi Vishwanath Temple Sees Over 53.69 Lakh Devotees in 19 Days of Sawan
काशी विश्वनाथ मंदिर(सोर्स- AI जेनेरेटेड)

10. वाराणसी में NEET छात्रा हत्याकांड: पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा, गला काटकर हत्या; रेप की भी आशंका

वाराणसी में एमएससी की पढ़ाई और NEET की तैयारी कर रही छात्रा की निर्मम हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मौत गला काटने से हुई, जबकि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए थे। शव मिलने के समय छात्रा के दोनों पैर बंधे हुए थे और डॉक्टरों ने यौन शोषण की आशंका भी जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

Varanasi NEET Student Murder
वाराणसी में नीट स्टूडेंट की हत्यासोर्स -सोशल मीडिया
Navbharat Live
navbharatlive.com