गोवर्धन में सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर चोरी: रातभर अंधेरे में डूबा रहा गांव, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

Mathura Theft News: गोवर्धन के पेठा गांव में अज्ञात चोर सड़क किनारे रखा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
Transformer Stolen in Govardhan Village, Power Supply Disrupted and Police Launch Probe
गोवर्धन का पेठा गांव(सोर्स- फोटो नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Govardhan transformer Theft News: थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पेठा में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को चुनौती देते हुए आधी रात को सड़क किनारे रखा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद पूरा गांव रात से ही अंधेरे में डूबा रहा। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर के स्थान पर पड़ी तो वहां ट्रांसफार्मर गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आक्रोश फैल गया।

गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही

जानकारी के अनुसार, सौंख-गोवर्धन मार्ग पर पथवारी के समीप गांव पेठा की विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। चोरों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

Transformer Stolen in Govardhan Village, Power Supply Disrupted and Police Launch Probe
मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आया नगर निगम सफाई कर्मी, परिजनों ने शव को लेकर किया हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस तथा विद्युत विभाग की टीम

सुबह ग्रामीण जब रोजमर्रा के काम के लिए घरों से बाहर निकले तो उन्होंने ट्रांसफार्मर को गायब देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई।

ट्रांसफार्मर चोरी की घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। रात के समय सड़क किनारे रखे विद्युत उपकरण तक सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच कर जल्द से जल्द चोरों का पता लगाया जाए और चोरी किए गए ट्रांसफार्मर को बरामद किया जाए।

Transformer Stolen in Govardhan Village, Power Supply Disrupted and Police Launch Probe
मथुरा सड़क हादसा: सफाई कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, भरतपुर गेट पर शव रखकर चौराहा जाम, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

ग्रामीणों ने की बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से भी गांव की बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटने की बात कही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना का खुलासा कर चोरी गए ट्रांसफार्मर को कब तक बरामद कर पाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com