भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

Uttar Pradesh Politics: CM योगी के PDA बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पीडीए से डरी हुई है। PDA का मतलब उन्होंने प्रेम, दया और अपनापन बताया।
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav clash
अखिलेश यादवसोर्स- IANS
Published on
Updated on

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav clash: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टीऔर भारतीय जनता पार्टी के बीच पीडीए को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए में ‘पी’ का मतलब पाकिस्तान बताए जाने वाले बयान पर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए से घबराई हुई है, इसलिए उसकी परिभाषा बदल रही है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग’। उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन है।

भाग जाओ पाकिस्तान: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की कथित लूट को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और पीडीए में ‘पी’ का मतलब एक दिन पाकिस्तान कर देगी। उन्होंने कहा था कि सपा का ‘पी’ पहले पिछड़ा था और बाद में पंडित हो गया।

इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘पी का मतलब पाकिस्तान-भाजपा का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा पीडीए से घबराई हुई है और इसी वजह से इसकी परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए मजबूत होगा।

सरकार पर लगाया PDA समाज के उत्पीड़न का आरोप

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर विपक्ष और पीडीए समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसमें शामिल बड़े लोगों को बचाने का काम किया गया।

जलभराव पर सरकार को घेरा

प्रयागराज और लखनऊ में जलभराव का जिक्र करते हुए अखिलेश ने सरकार पर विकास कार्यों के नाम पर खर्च के बावजूद बुनियादी समस्याएं दूर नहीं कर पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भारी रकम विकास कार्यों पर खर्च होने के बावजूद हालात देखे जा सकते हैं और लखनऊ में भी जलभराव की स्थिति सामने आई है।

दिव्यांगों पर लाठीचार्ज का भी उठाया मुद्दा

दिव्यांगों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर दिव्यांगजनों को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा और जरूरतमंद दिव्यांग साथियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav clash
पानी-पानी हुआ प्रयागराज, स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DM-कमिश्नर को किया तलब

अखिलेश ने महिलाओं और गरीबों के लिए आर्थिक सहायता से जुड़े वादों को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सपा ने 40 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, तब भाजपा ने इसे हवाहवाई बताया था, जबकि अब 50 हजार रुपये देने की बात कही जा रही है। एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live
navbharatlive.com