UP के चंदौली में कुएं के अंदर मौत का जाल, जहरीली गैस की चपेट में आए पांच लोग, तीन की मौके पर ही मौत

Chandauli Poisonous Gas: चंदौली के किड़हिरा गांव में खराब समरसेबल निकालने कुएं में उतरे लोगों में से 3 की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Chandauli Poisonous Gas in Well
जहरीली गैस की चपेट में आए पांच लोगnavbharat
Published on
Updated on

Chandauli Poisonous Gas in Well: चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को खराब समरसेबल निकालने के लिए कुएं में उतरे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं के भीतर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोग बेहोश हो गए।

इस हादसे में जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार लोग उतरे थे कुएं के अंदर

जानकारी के अनुसार किड़हिरा गांव में एक कुएं में काफी समय से समरसेबल खराब पड़ा था। शनिवार को उसे बाहर निकालने के लिए चार लोग कुएं के अंदर उतरे। बताया जा रहा है कि कुएं में उतरने के कुछ ही देर बाद अचानक जहरीली गैस का असर होने लगा और एक-एक कर सभी लोग बेहोश होकर कुएं में गिर पड़े। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

Chandauli Poisonous Gas in Well
जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन की मौतnavbharat

ग्रामीणों ने किसी तरह राहत और बचाव का प्रयास शुरू किया तथा कुएं से लोगों को बाहर निकालने की कवायद की। बाहर निकाले जाने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं शमशेर और मेराज की हालत गंभीर होने की बात सामने आई है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किए जाने की जानकारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।

Chandauli Poisonous Gas in Well
मोबाइल के चक्कर में गई जान! जहरीली गैस ने ली कथावाचक की जिंदगी, बचाने गया दोस्त भी गिरा

जहरीली गैस से मौत की आशंका

पुलिस के मुताबिक, कुएं के भीतर जहरीली गैस की मौजूदगी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि कुएं में किस प्रकार की गैस बनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

एक साथ तीन लोगों की मौत से किड़हिरा गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने एक बार फिर बंद अथवा गहरे कुओं में बिना सुरक्षा इंतजाम के उतरने के गंभीर खतरे को सामने ला दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।

Navbharat Live
navbharatlive.com