-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Police Lakhimpur Kheri News Lakhimpur Violence Ashish Mishra Gets Relief From Supreme Court Minister Son Bail Upheld
लखीमपुर खीरी हिंसा में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गवाह को पुलिस में शिकायत की मिली छूट; मंत्री पुत्र की जमानत बरकरार
- Written By: सौरभ शर्मा
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर कहा कि पुलिस को अपनी रिपोर्ट में पहले निकाले गए निष्कर्षों से प्रभावित हुए बगैर आरोपों की निष्पक्ष ढंग से जांच करनी चाहिए।

आशीष मिश्रा (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। 2021 में हुए इस बहुचर्चित मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने आशीष मिश्रा के खिलाफ गवाही देने के बाद धमकी मिलने की शिकायत की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा आदेश देते हुए गवाह को उत्तर प्रदेश पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दे दी है। अदालत ने पुलिस को साफ निर्देश दिए कि वह पूर्व निष्कर्षों से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष जांच करे और जरूरत पड़ने पर नई स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करे।
पीड़ित पक्ष की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने अदालत में कहा कि गवाहों को दी जा रही धमकियां बेहद गंभीर मसला हैं और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने से इनकार किया, लेकिन उसे रामनवमी के अवसर पर 5 और 6 अप्रैल को अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी है। मिश्रा को निर्देश दिया गया है कि वह 7 अप्रैल की शाम पांच बजे तक लखीमपुर से लखनऊ लौट आएं और इस दौरान किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल न हों।
जमानत उल्लंघन का आरोप खारिज
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी स्थिति रिपोर्ट में कहा कि जिस तस्वीर के आधार पर आशीष मिश्रा पर जमानत शर्त तोड़ने का आरोप लगाया गया था, वह पुरानी थी और भ्रामक रूप से प्रस्तुत की गई थी। पुलिस ने बताया कि मिश्रा ने रैली में भाग नहीं लिया। अदालत ने पुलिस की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया और गवाहों की जांच प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गवाहों की सूची पर भी निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस से कहा कि वह गवाहों की लंबी सूची को कम कर केवल मुख्य गवाहों की जांच को प्राथमिकता दे ताकि मामले का निपटारा जल्दी हो सके। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की है। साथ ही स्पष्ट किया कि गवाह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। आपको बता दें कि शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया, जिसमें उसने पीड़ितों के इस दावे का खंडन किया कि मिश्रा ने जमानत शर्तों का उल्लंघन करते हुए लखीमपुर खीरी में एक राजनीतिक रैली में भाग लिया था।
Up police lakhimpur kheri news lakhimpur violence ashish mishra gets relief from supreme court minister son bail upheld
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM की पहल से MMR का गेमचेंजर बनेगा विरार-अलिबाग कॉरिडॉर, 1 घंटे में होगा सफर, वन भूमि की अड़चन भी हुई दूर
Jul 03, 2026 | 06:33 PMखंडवा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पैरों के निशान से खुला खौफनाक राज; जानें पूरा मामला
Jul 03, 2026 | 06:32 PMतू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय
Jul 03, 2026 | 06:30 PMअंधेरी की SRA बिल्डिंग में भीषण आग! जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे लोग, मचा हड़कंप
Jul 03, 2026 | 06:28 PMकेतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा मोड़! कोर्ट ने सिया गोयल और चेतन को भेजा जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी खारिज
Jul 03, 2026 | 06:26 PM‘अमेरिका में 85 हजार की दवा, भारत में 35 रुपये की’, अमेरिकी महिला ने हेल्थ केयर सिस्टम की खोली पोल
Jul 03, 2026 | 06:22 PMआफत की बारिश के बीच 2 दिन ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद करने की उठी मांग
Jul 03, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














