- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up News Holi Played The First Time In Aligarh Muslim University Happened First Time In 100 Years Students Created History Aligarh Muslim University
AMU में पहली बार खेली गई होली, 100 साल में पहली बार हुआ ऐसा, छात्रों ने इतिहास रच दिया
- Written By: सौरभ शर्मा
AMU में पहली बार प्रशासन की अनुमति से छात्रों ने होली मनाई, कैंपस में रंग-गुलाल उड़ाते हुए छात्र दिखे, फैसले पर सभी तरह की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आयीं है।

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
लखनऊ: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में इस बार एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब छात्रों को पहली बार प्रशासन की अनुमति के साथ परिसर के अंदर होली खेलने का मौका मिला। वर्षों से चली आ रही मांग और राजनीतिक बहस के बीच AMU प्रशासन ने NRSC (नॉन-रेजिडेंशियल स्टूडेंट्स सेंटर) क्लब में 12 से 3 बजे तक होली खेलने की विशेष अनुमति दी। इस आयोजन में सैकड़ों छात्रों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए जश्न मनाया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। AMU में पहली बार इस तरह के आयोजन से छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं कुछ वर्गों में इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आईं।
छात्रों की लंबे समय से थी मांग
AMU में होली खेलने की माँग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी अनुमति नहीं दी जाती थी। हाल ही में छात्रों की इस मांग ने जोर पकड़ा और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों को नियंत्रित माहौल में होली मनाने की अनुमति दी, जिससे न केवल उनकी भावनाओं का सम्मान हुआ, बल्कि सांस्कृतिक सौहार्द का भी परिचय मिला।
कड़े सुरक्षा इंतजाम, केवल छात्रों को मिली इजाजत
AMU प्रशासन और पुलिस ने इस आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। खासतौर पर NRSC क्लब के आसपास सख्ती बरती गई ताकि कोई बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके। कार्यक्रम में केवल AMU के छात्रों को ही शामिल होने की इजाजत थी, और प्रॉक्टोरियल टीम लगातार निगरानी कर रही थी कि कोई अप्रिय घटना न हो।
सम्बंधित ख़बरें
24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
AMU में ‘3 Idiots’ स्टाइल स्पीच से छाया अफ्रीकी छात्र, हिंदी में भाषण सुन झूम उठे स्टूडेंट्स
27 मार्च का इतिहास : मुसलमानों को इल्म की राह दिखाने वाले, सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि
छात्रों में जबरदस्त उत्साह, भाईचारे को मिलेगा बढ़ावा
छात्रों के मुताबिक यह एक ऐतिहासिक दिन था। एक छात्र ने कहा, “पहली बार प्रशासन की अनुमति के साथ हमने अपने ही परिसर में होली खेली। यह पहल आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देगी।” हालांकि, कुछ छात्रों का मानना है कि यह अनुमति पहले ही मिलनी चाहिए थी।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
AMU में बदल रही हैं परंपराएं?
छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा, “AMU से पूरे देश को यह संदेश जाएगा कि बहुत कुछ बदलने वाला है। यह आयोजन AMU में भाईचारे को मजबूत करेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि 13 और 14 मार्च को अवकाश था, इसलिए अधिकांश छात्र अपने घर लौट गए थे। इसके बावजूद करीब 40-50 छात्र होली खेलने पहुंचे और इस उत्सव का हिस्सा बने।
AMU के प्रोफेसर बी. बी. सिंह ने इस आयोजन पर कहा कि “परमिशन उसी चीज़ की दी जाती है, जो प्रतिबंधित हो। AMU में हमेशा से होली खेली जाती रही है, और इस बार भी खेली जा रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन AMU के छात्रों तक ही सीमित था और किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल नहीं होने दिया गया।
AMU में पहली बार इस तरह की अनुमति मिलने से छात्रों में नया जोश और सकारात्मक माहौल देखने को मिला है। यह आयोजन आने वाले वर्षों में एक नई परंपरा की शुरुआत कर सकता है।
Up news holi played the first time in aligarh muslim university happened first time in 100 years students created history aligarh muslim university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMसावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:45 PMठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
May 28, 2026 | 08:32 PMसावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
May 28, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














