- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Minister Raghuraj Singh Calls Salman Khan Traitor Demands Hanging
सलमान खान देशद्रोही, फांसी हो…योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, अखिलेश बोले- ‘आका’ ने तो साथ में पतंग उड़ाई थी
Raghuraj Singh Controversial Statement: सलमान खान से जुड़े बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर मंत्री ने अपना वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा, गलती से सलमान खान का नाम लिया है. वो अच्छे एक्टर हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, अखिलेश यादव
UP Minister Raghuraj Singh Controversial Statement: उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अलीगढ़ में दिए गए बयान में मंत्री ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें भारत से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम है और अगर ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। मंत्री रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को फांसी की सजा देने तक की मांग कर दी। साथ ही लोगों से अपील की कि वे सलमान खान की फिल्में न देखें।
रघुराज सिंह ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सलमान खान भारत का पैसा चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं।
अखिलेश यादव ने कसा तंज
सलमान खान को देशद्रोही बताए जाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने लिखा, “लगता है ये विशेष बयान देने से पहले यूपी के मंत्री जी सामान्य ज्ञान की ये बात भूल गए कि उनके सर्वेसर्वा ने कुछ साल पहले इसी अभिनेता के साथ पतंग उड़ाई थी।”
सम्बंधित ख़बरें
2027 चुनाव में BJP को टेंशन देंगे संजय निषाद! सामने आया पार्टी का मेगा प्लान, यूपी में मचेगा सियासी घमासान
Salim Khan Discharge: एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी, सलीम खान की घर वापसी से फैंस हुए खुश
सलमान खान की फिल्म का बदला नाम, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’
2027 में 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा ऐलान; यूपी में होगा सियासी घमासान!
लगता है ये विशेष बयान देने से पहले यूपी के मंत्री जी सामान्य ज्ञान के विषय की ये बात भूल गये कि उनके सर्वेसर्वा ने कुछ साल पहले अभिनेता जी के साथ पतंग उड़ाई थी। कहीं ऐसा न हो ये बयान दिल्ली तक पहुँच जाए और मंत्री जी की डोर कट जाए… या हो सकता है ये बयान जानबूझकर दिया गया हो… pic.twitter.com/APakACXT0k — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 15, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा, “कहीं ऐसा न हो कि ये बयान दिल्ली तक पहुंच जाए और मंत्री जी की डोर ही कट जाए। या फिर हो सकता है कि ये बयान जानबूझकर दिया गया हो, क्योंकि मंत्री जी को भनक लग गई होगी कि उनकी छंटनी भी तय है।”
पहले बी दे चुके हैं विवादित बयान
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तेज चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि ठाकुर रघुराज सिंह पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि “जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी”, जिस पर भी भारी बवाल मचा था।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे बयान
इससे पहले बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम भी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। संगीत सोम ने शाहरुख खान की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने पर उन्हें “गद्दार” बताया था। उस मामले में विवाद इतना बढ़ गया था कि कई धर्मगुरुओं ने भी शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बाद में BCCI के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटा दिया गया था।
Up minister raghuraj singh calls salman khan traitor demands hanging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हर साल 1.2% सस्ती होगी बिजली! विधानसभा में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा वादा, बोले-2029 तक आएगी दरों में स्थिरता
Mar 17, 2026 | 10:09 PMचैत्र नवरात्रि में माता की चौकी लगाने के क्या हैं नियम? नोट कर लीजिए कहीं बड़ी लगती न हो जाए!
Mar 17, 2026 | 10:04 PM‘शिंदे सेना के साथ जाने में क्या हर्ज!’दानवे के बयान से यूबीटी में हलचल के संकेत
Mar 17, 2026 | 10:02 PMअमरावती: हनुमानगढ़ी विकास के 121 करोड़ पर सियासत तेज, यशोमति ठाकुर के तीखे सवाल
Mar 17, 2026 | 10:01 PMपाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को मिली कप्तानी, सिर्फ 1 मैच के अनुभव के साथ संभालेंगे टीम
Mar 17, 2026 | 09:56 PM‘अकेला ही काफी है अमेरिका’, नाटो की ‘बेवफाई’ पर भड़के ट्रंप, बोले- हमने अकेले ही ईरान को घुटनों पर ला दिया
Mar 17, 2026 | 09:55 PMदिवंगत रेलकर्मी को 1 करोड़ रुपये बीमा का भुगतान, पश्चिम रेलवे और एसबीआई की पहल
Mar 17, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM














