- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Yashomati Thakur Questions Hanumangadhi 121 Crore Fund Amravati Politics
अमरावती: हनुमानगढ़ी विकास के 121 करोड़ पर सियासत तेज, यशोमति ठाकुर के तीखे सवाल
Amravati Real Estate News: अमरावती में हनुमानगढ़ी विकास के लिए घोषित 121 करोड़ की निधि को पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने बिल्डरों का फायदा बताया है। उन्होंने पौराणिक स्थलों की अनदेखी पर सवाल उठाए।
- Written By: रूपम सिंह

हनुमानगढ़ी विकास (सोर्स- नवभारत )
Hanumangadhi Amravati News: राज्य सरकार द्वारा बजट में हनुमानगढ़ी परिसर के विकास को लेकर 121 करोड़ की निधि की घोषणा की है। अब इसको लेकर विवाद उठने लगा है। इस क्षेत्र की निजी प्रॉपर्टी को विकसित करने के लिए, इस परिसर को धार्मिक स्थल का नाम दिया जा रहा है। इसको लेकर पूर्व पालक मंत्री यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सवाल कर कटघरे में खड़ा किया है।
विशेष उल्लेखनीय है कि एक जनप्रतिनिधि तथा कुछ बिल्डरों द्वारा इस क्षेत्र में स्वयं की बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी है। इसे बेचने हेतु यहां पर 108 फुट की हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। इस बात को ध्यान में रखकर इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट में 121 करोड़ की निधि की घोषणा की है।
कुछ वर्षों पूर्व यह पूरा क्षेत्र घना जंगल था। यह जंगल पूरा नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इसके चलते इस क्षेत्र के वन्य प्राणी इसके करीबी रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर मुक्त संचार कर रहे हैं। जिससे नागरिकों में भय का माहौल है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: सफाई व्यवस्था ठप, पार्षदों ने स्वच्छता अधिकारी का ‘गांधीगिरी’ से किया सत्कार
वर्धा: सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों; बसपा सम्मेलन में रामजी का आह्वान
मंत्रालय में अटकी फाइल, 5 किमी चक्कर को मजबूर ग्रामीण; 40 करोड़ मंजूर, वर्धा नदी का जर्जर पुल अब भी ठप
वर्धा जिले में गहराया शुद्ध पेयजल का संकट: 2,665 स्रोतों की जांच में 20 नमूने दूषित
निधि की घोषणा के बाद तरह-तरह की चर्चा
ऐसी स्थिति में बिल्डरों द्वारा इस क्षेत्र में लेआउट डाले जा रहे हैं। अमरावती ग्राहकों द्वारा कोई प्रतिसाद नहीं मिलने के चलते, इसे डीपी प्लान के तहत पक्के रोड तथा लाइट की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह नवनिर्मित हनुमान जी का मंदिर बनाया जा रहा है। यह कोई ऐतिहासिक या पौराणिक स्थान नहीं है। सिर्फ नया विकसित किया जा रहा है लेकिन शहर में इसके अलावा भी अनेक ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर है। इसे विकसित न करते हुए, इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए इतनी बड़ी निधि की घोषणा को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
ये भी पढ़े:- अमरावती: सफाई व्यवस्था ठप, पार्षदों ने स्वच्छता अधिकारी का ‘गांधीगिरी’ से किया सत्कार
मुख्यमंत्री की पार्टनरशिप है क्या
- इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए पूर्व पालकमंत्री एड, यशोमति ठाकुर ने कहा कि हनुमान जी के नाम पर पैसे दिए यह अच्छी बात है। लेकिन जहांगीरपुर में सबसे पौराणिक हनुमान मंदिर है। जिसके कई काम बाकी है। उस स्थान को उतनी ही निधि क्यों नहीं दी गई। वही जिले में अष्टमशिध्दी मंदिर है, कौंडण्यपुर है, चिखलदरा तथा दर्यापुर में भी कई पौराणिक मंदिर है वहां निधि क्यों नहीं दी गई।
- इसी तरह संत गाडगे बाबा की जन्मभूमि, निर्वाणभूमि के विकास काम रुके हुए है। संत तुकडोजी महाराज मोझारी) में कई काम रुके हुए हैं। वहां पैसे क्यों नहीं दिए गए। आप संत करवराम धाम का विकास करने वाले थे, मगर फॉरेस्ट के नियम का हवाला देकर उसे रोक दिया गया। जबकि हनुमान गढ़ी भी फॉरेस्ट की जगह पर है।
- जनता व टैक्स भरने वाले किसानों के पैसों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और पौराणिक स्थलों को छोड़ निजी जमीन को विकसित करने की नई बात की जा रही है। मोदी और फडणवीस है तो सब मुमकिन है क्या, क्या मुख्यमंत्री की इसमे पार्टनरशिप है क्या, ऐसे सवाल भी पूर्व मंत्री ठाकुर ने मीडिया के सामने दागे।
Yashomati thakur questions hanumangadhi 121 crore fund amravati politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बार कर रहे हैं गणगौर पूजा, तो इसके नियम सावधानी से पढ़ें और नोट कर लें, फलित होगी पूजा!
Mar 17, 2026 | 11:36 PMगणगौर पूजा में बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है बड़ा भारी
Mar 17, 2026 | 11:22 PMमनचाहा जीवन साथी और सुख-समृद्धि के लिए विधिवत करें गणगौर पूजा, जानिए किस भगवान की होती है पूजा
Mar 17, 2026 | 11:07 PMचैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के साथ क्यों बोया जाता है जौ? जानिए इसकी असली वजह और धार्मिक महत्व
Mar 17, 2026 | 10:52 PMचैत्र अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
Mar 17, 2026 | 10:37 PMभारत में किस दिन मनेगी ईद? सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां जानिए सही तारीख़!
Mar 17, 2026 | 10:22 PMAjit Pawar Plane Crash: टल रही है प्लेन क्रैश की जांच, विधान परिषद में हंगामा
Mar 17, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM














