- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Groom Scandal Before Marriage Cctv Footage Exposes Truth
शादी से 2 दिन पहले दूल्हे ने दोस्त के घर किया कांड, CCTV फुटेज ने खोली पोल, UP से आया सनसनीखेज मामला
Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दूल्हे ने अपनी शादी से दो दिन पहले अपने दोस्त के घर पर चोरी की। उसकी इस हरकत की भनक न तो उसके दोस्त को लगी और न ही उसके परिवार को।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दूल्हे ने अपनी शादी से दो दिन पहले अपने दोस्त के घर पर चोरी की। उसकी इस हरकत की भनक न तो उसके दोस्त को लगी और न ही उसके परिवार को। जब परिवार वालों ने कमरे में देखा तो वे दंग रह गए। CCTV फुटेज में दूल्हे की हरकतें सामने आ गईं। शादी के ठीक दो दिन बाद दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया।
शादी से दो दिन पहले दूल्हे ने अपने दोस्त के घर चोरी की। उसने 40 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। दोस्त के परिवार वालों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाली तो दूल्हे का पूरा राज खुल गया। शादी के दो दिन बाद पुलिस ने दूल्हे को 40 लाख रुपये के चोरी हुए गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है।
गहनो से भरा ब्रीफकेस किया गायब
करमगंज की पंजाबी कॉलोनी में टीचर बिहारी लाल तिवारी के घर 3 दिसंबर को चोरी हुई थी। मामले में टीचर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उनके घर से गहनों से भरा ब्रीफकेस चुरा लिया है। मामला गंभीर होने पर SSP ने टीम बनाकर आसपास के 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज चेक करने के आदेश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
वना नदी में खूनी गैंगवार: बीजेपी नेता भारत नागपाल की हत्या, रेत माफियाओं पर शिकंजा
Pune Crime: बारामती में ‘कोयता’ गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
राजस्थान के जंगलों में 48 दिन ‘शिकार’: बोरिवली की 8 करोड़ की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से पकड़े गए चोर
जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। उसकी पहचान औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के तरदैया इटैली निवासी सत्यम उर्फ सत्तू के रूप में हुई। आरोपी सत्यम को शनिवार रात धूमनपुरा पुलिया के पास काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
शादी से दो दिन पहले किया ‘कांड’
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि सत्यम की दोस्ती करीब दो साल पहले बिहारी लाल के बेटे शिवम से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इस वजह से उसका घर में अक्सर आना-जाना रहता था। शक से बचने के लिए सत्यम ने अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले 3 दिसंबर को चोरी की।
यह भी पढ़ें: अनमोल खोल रहा लॉरेंस बिश्नोई के राज…भारत-US और यूरोप तक फैला साम्राज्य, काम का तरीका उड़ा देगा होश
घटना के बाद उसने ब्रीफकेस तोड़कर फेंक दिया और जेवर छिपा दिए। उसकी बारात 5 दिसंबर को औरैया के दिबियापुर में आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के एक दिन बाद वह अपने जेवर बेचने इटावा पहुंचा। पहले से तैयार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने केस सुलझाने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Up groom scandal before marriage cctv footage exposes truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर
Mar 03, 2026 | 08:24 PMअमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
Mar 03, 2026 | 08:15 PMPAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला
Mar 03, 2026 | 08:14 PMमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क, PM मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत
Mar 03, 2026 | 08:10 PMWestern Railway ने चलाईं 266 होली स्पेशल ट्रेनें, 27 लाख से ज्यादा यात्रियों को मिली राहत
Mar 03, 2026 | 08:00 PMSA vs NZ: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा
Mar 03, 2026 | 08:00 PMSA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
Mar 03, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














