योगी आदित्यनाथ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
गोरखपुर : अयोध्या में दिवाली के मनाने के बाद ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। अपने इस गोरखपुर प्रवास के दौरान दूसरे दिन भी जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए मौजूद रहे। उन्होंने ना सिर्फ प्रदेश की जनता की समस्या सुनी बल्कि सभी को समस्या निपटारे के लिए आश्वास्त भी किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सभी लोगों की समस्या के समाधान के प्रति प्रतिबध्द भी है। साथ ही आगे उन्होंने ये भी कहा है कि वे किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे और बिना भेदभाव के सभी के साथ न्याय करेगें।
उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया वे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
ये भी पढ़ें :- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में हुआ बड़ा हादसा, प्रसाद वितरण के गर्म खिचड़ी गिरने से झुलसे 10 श्रद्धालु
गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार का आयोजन करते हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक हिंदू मठ, गोरखनाथ मठ के महंत यानी मुख्य पुजारी भी हैं, वह अपने आध्यात्मिक “पिता” महंत अवैद्यनाथ की मृत्यु के बाद सितंबर 2014 से इस पद पर हैं। योगी आदित्यनाथ को जनता योगी बाबा के नाम से भी जानती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)