गायत्री प्रजापति पर हमला सियासी साजिश? पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अखिलेश ने की जांच की मांग

UP News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला हुआ इस मामले ने अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घटना की जांच की मांग की है और उनकी पत्नी ने भी इसे एक साज़िश बताया है।
gayatri-prajapati-attack-political-conspiracy-wife-claims-akhilesh-yadav-demands-probe
हमले के बाद घायल गायत्री प्रजापति (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gayatri Prajapati: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला हुआ। जेल अस्पताल में भर्ती प्रजापति का एक अन्य कैदी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कैदी ने उन पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गायत्री प्रजापति के सिर पर कई टांके लगे और उन्हें देर रात केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले ने अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की जांच की मांग की है और उनकी विधायक पत्नी महराजी प्रजापति ने भी इसे एक साज़िश करार दिया है।

जेल में चाकू और कैंची कैसे पहुंची?

उनकी पत्नी, विधायक महाराजी प्रजापति ने सरकार और अदालत से अपने पति के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पति पर एक साज़िश के तहत हमला किया गया। उन्होंने इस घटना को एक साज़िश बताया, "हमें पानी की बोतल भी ले जाने की इजाज़त नहीं है, तो जेल में चाकू और कैंची कैसे मिल सकती है?"

अखिलेश यादव ने की जांच की मांग

सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है।

हमलावर को बताया कुख्यात अपराधी

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि वह व्यक्ति कुख्यात अपराधी था। उसका नाम विश्वास है और वह लंबे समय से जेल में बंद है। प्रजापति ने आगे बताया कि उसकी जान बच गई है। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

घटना पर क्या बोले जेल अधीक्षक?

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने कैंची से हमले की बात को खारिज करते हुए बताया कि प्रजापति का एक सफाईकर्मी से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर विश्वास नाम के कैदी ने उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। उसके सिर में मामूली चोट आई है। फिलहाल उन्हें कोई खतरा नहीं है। एहतियात के तौर पर उसे ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने देखा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com