- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up By Election Preparations For By Elections Begin Elections May Be Held In November
UP By Election : उपचुनाव की तैयारियां शुरु, नंवबर में हो सकते हैं चुनाव
हरियाणा और जम्मू- कश्मीर में हुए चुनाव के बाद अब इलेक्शन कमीशन ने यूपी की दस सीटों को चुनाव कराने की तैयारियां शुरु कर दी है। यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। उपचुनाव की तारीखें इस महीने तय कर ली जाएगी वहीं सियासी दलों ने भी अपनी तैयारियां शुरु कर दी है।
- Written By: रोजी सिन्हा

यूपी उपचुनाव की तैयारियां शुरु
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, मीरापुर, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, मझवां, सीसामऊ और फूलपुर शामिल हैं। उपचुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां शुरु कर दी है। कमीशन का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर ही इसे करवाया जाएगा। हालिया विधानसभा चुनाव के साथ इसे न कराए जाने के लिए आयोग ने मौसम सहित अन्य परिस्थितियों का तर्क दिया था।
फिलहाल, 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसलिए आयोग को उससे पहले वहां की चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पूरी प्रक्रिया में 27 से 30 दिन का समय लगता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में ही कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इसके साथ ही यूपी के भी उपचुनाव की संभावना है। 8 नवंबर तक छठ का त्योहार है। इसके बाद ही मतदान के आसार हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में तीन साल पूरा कर चुके अधिकारियों को हटाने के लिए कहा जा चुका है। पिछले दिनों यहां के अधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया की ट्रेनिंग भी करवाई गई थी।
इसे भी पढ़ें…महाकुंभ मेले में पहली बार प्रयागराज-अयोध्या और वाराणसी सर्किट के लिए शुरू की जा रही ‘फास्ट रिंग मेमू’ ट्रेन
सम्बंधित ख़बरें
Flat Fire Insurance: फ्लैट में आग लगने पर कौन करेगा नुकसान की भरपाई? जानिए इंश्योरेंस के नियम
क्या 2027 में अखिलेश का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर? पूरे यूपी में यात्रा निकालेगी ASP, सपा की बढ़ी टेंशन!
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला गुरु घंटाल, पहचान छुपाकर बना था यूट्यूबर, 31 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा
गाजियाबाद के गौर चौक के पास धू-धू कर जलीं दुकानें; सब कुछ जलकर हुआ खाक, देखें तबाही का VIDEO
इन कारणों से सीट हुई खाली
कानपुर की सीसामऊ सीट यहां के सपा विधायक इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता होने के कारण खाली हुई थी, जबकि बाकी 9 सीटों के विधायक अब सांसद बन चुके हैं। आमतौर पर सीट खाली होने के 6 महीने के भीतर उसे भरना होता है। यूपी से सांसद बने 9 विधायकों ने 10 से 14 जून के बीच इस्तीफा दिया था। इस हिसाब से 14 दिसंबर के पहले ये सीटें भरी nजानी चाहिए, लेकिन इरफान की सीट 7 जून को ही रिक्त घोषित की गई थी, इसलिए, यह 7 दिसंबर के पहले भरी जानी है, इसलिए नवंबर में चुनाव करवाने ही होंगे। आमतौर पर सीट खाली होने के 6 महीने के भीतर उसे भरना होता है।
इसे भी पढ़ें… मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने लिया ये संकल्प, शिवपाल भी रहे साथ
यूपी से सांसद बने 9 विधायकों ने 10 से 14 जून के बीच इस्तीफा दिया था। इस हिसाब से 14 दिसंबर के पहले ये सीटें भरी जानी चाहिए, लेकिन इरफान की सीट 7 जून को ही रिक्त घोषित की गई थी, इसलिए, यह 7 दिसंबर के पहले भरी जानी है, इसलिए नवंबर में चुनाव करवाने ही होंगे।
Up by election preparations for by elections begin elections may be held in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














