उत्तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? योगी के मंत्री ने खत्म किया सस्पेंस, बता दिया इलेक्शन का समय

Uttar Pradesh News: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति साफ न होने की वजह से तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इस बीच पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने साफ किया है कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे।
when will panchayat elections be held in uttar pradesh yogi minister reveals timeline
Published on
Updated on

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति साफ न होने की वजह से तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इस बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने साफ किया है कि राज्य में पंचायत चुनाव तय समय पर ही होंगे।

योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभार ने कहा है कि कोई रुकावट नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने यह बयान लखनऊ में रिपोर्टरों से बात करते हुए दिया। उनके मुताबिक, सभी जिलों में बैलेट पेपर भी पहुंच गए हैं। चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है।

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव?

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव के पर्चे छप चुके हैं। बैलेट पेपर छपकर जिलों में पहुंच गए हैं। पंचायत चुनाव समय पर होंगे। सरकार जब चाहेगी तब चुनाव होंगे। इससे पहले भी ओम प्रकाश राजभर कई बार साफ कर चुके हैं कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे।

और क्या कुछ बोले ओपी राजभर?

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कुछ लोग राज्य पंचायत चुनाव को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। सरकार जब चाहेगी तब चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयारियों में लगा हुआ है। इस महीने के आखिर तक फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। इसलिए जो लोग कह रहे हैं कि चुनाव टाल दिए जाएंगे वे गलत हैं।

पंचायत चुनाव पर सस्पेंस क्यों?

दरअसल, मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग का समय पिछले साल अक्टूबर में खत्म हो गया था, और कहा जा रहा है कि यह OBC आरक्षण भी नहीं दे सकता। इस बारे में योगी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में दो से छह महीने लग सकते हैं, यही वजह है कि पंचायत चुनाव टलने की संभावना है।

सरकार पर चुनाव टालने का आरोप

सूबे के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी समेत राज्य की अन्य विपक्षी पार्टियां सरकार पर जानबूझकर देरी करने और टालने का आरोप लगा रही हैं और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाने पर ले रही हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश के दावे ने नई हलचल मचा दी है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका दावा कितना सच साबित होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com