- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Two Children Died In Attacks By Wild Animals In Lakhimpur Kheri
लखीमपुर खीरी में जंगली जानवरों के हमलों में दो बच्चों की मौत, नदी ओर खेत में मिले अधखाये शव
लखीमपुर खीरी जिले में जंगली जानवरों के हमलों की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों मेंं एक 3 साल की बच्ची और एक 12 साल का बच्चा शामिल है। वन अधिकारियों ने तेंदुए द्वारा हमले की आशंका जताई है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मिडिया)
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में इन दिनों जंगली जानवरों द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बहराइच में जहां आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा था, वहीं यहां के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से सटे गांवों में भी तेंदुओं के हमलों से लोग दहशत में जीने को मजूबर हैं। प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भी जंगली जानवरों के हमलों से लोग खौफजदा है। ताजा मामले में यहां जंगली जानवरों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई।
वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को इन घटनाओं की जानकारी दी। पहली घटना दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर वन रेंज में हुई। यहां शनिवार शाम को 12 साल के बच्चे शाहजेब को संदिग्ध रूप से तेंदुआ उठा ले गया। शाहजेब लखीमपुर थाना क्षेत्र के गंगाबेहर गांव का रहने वाला था। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ खेत में था और उनकी साइकिल को धक्का दे रहा था।
तेंदुए के हमले से बच्चे की मौत
मृतक बच्चे के पिता मुनव्वर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को वे अपनी साइकिल पर खाद की बोरियां लेकर गन्ने के घने खेतों से होकर गांव जा रहे थे। इस दौरान उनका बेटा उनकी मदद करने के लिए साइकिल को धक्का दे रहा था। इसी दौरान खेत में ही छिपा तेंदुआ आ धमका और शाहजेब को खींच ले गया। पीड़ित पिता ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद बच्चे का शव एक खेत में पड़ा मिला।
सम्बंधित ख़बरें
मियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह
खाद के लिए लगाई लाइन…लेकिन मिली पुलिस की लाठियां, लखीमपुर से आया बर्बर VIDEO
लखीमपुर में तेंदुआ और मजदूर की भिंड़त, सामने आया मल्ल युद्ध का LIVE वीडियो
400 गांव…ढाई लाख आबादी होगी सुरक्षित, लखीमपुर को बाढ़ से बचाने के लिए योगी सरकार ने कर दिया इंतजाम, देखें तस्वीरें
खेत में पड़ा मिला बच्चे का शव
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जानवर ने बच्चे को मार डाला और उसका शव शनिवार को ही रात में गांव से करीब 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया। दक्षिण खीरी के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO)संजय बिस्वाल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जंगली जानवर की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि यह तेंदुआ हो सकता है।
बच्ची को घर से उठाकर ले गया जानवर
जंगली जानवर के हमले की दूसरी घटना पधुवा थाना क्षेत्र के कुर्तैहा गांव में हुई। यहां जंगली जानवर के हमले में तीन साल की बच्ची रिजा बानो की मौत हो गई। शनिवार को उसका शव घाघरा नदी में उतराया पाया गया। यह गांव दुधवा बाघ अभयारण्य के बफर जोन में आता है। बच्ची की मां ने बताया कि शुक्रवार रात एक भेड़िया उनके घर में घुस आया और बच्ची को उससे छीनकर ले गया। इस घटना को लेकर दुधवा बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने संदेह जताते हुए कहा कि भेड़िए ने नहीं बल्कि तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया है। दुधवा के क्षेत्र निदेशक ललित वर्मा के मुताबिक इस क्षेत्र में भेड़ियों की मौजूदगी की पहले कभी सूचना नहीं मिली थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Two children died in attacks by wild animals in lakhimpur kheri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














