-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Those Who Brought Mau Law And Order On Wheelchair Today Themselves On Wheelchair Cm Yogi
मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर: CM योगी
- Written By: प्रभाकर दुबे

मऊ: याद कीजिए, जो लोग पर्व और त्योहारों में मऊ (Mau) की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर (Law and Order on Wheelchair) पर लाने का काम करते थे, आज वो स्वयं व्हीलचेयर (Wheelchair) में पड़े हुए हैं और सांस लेने के लिए तरस रहे हैं। ये वही जनपद है जहां रामलीला का आयोजन नहीं हो पाता था। यह वही जनपद है जहां बारी-बारी से सपा (SP) और बसपा (BSP) इन पेशेवर अपराधियों और माफिया को अपने सानिध्य में लेकर के अराजकता करने की छूट देते थे, लेकिन आज जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो जो कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर ले जाने वालों को ही व्हीलचेयर पर पहुंचाने का काम कर दिया गया है। ये बातें बुधवार को सीएम योगी (CM Yogi) ने मऊ में बीजेपी के नगर निकाय उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने मऊ की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम विकास करना चाहते हैं, बुनियादी सुविधाओं का लाभ बिना भेदभाव हर गरीब को देना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि डबल इंजन के साथ तारतम्य बिठाने वाले ये तीसरा इंजन भी विकास का इंजन बने। आपके नगर स्वच्छ और सुंदर दिखाई दें, सुरक्षित दिखाई दें, एक सामान्य नागरिक हो या व्यापारी, युवा हो या महिलाएं, ये सब अपने आप को सुरक्षित महसूस करें और भविष्य के प्रति आशान्वित हों इसके लिए बीजेपी को जिताने में आपकी बड़ी भूमिका होगी।
बुआ-बबुआ ने युवाओं को अराजकता का लाइसेंस बांटा
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ऋषि मुनियों की इस तपोभूमि को, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली और महान क्रांतिकारी कवि पंडित श्याम नारायण पांडे की इस जन्मभूमि को जिसे तमसा नदी में अपने आंचल में रखकर के पवित्र किया है, ऐसे मऊ जनपद को कोटि-कोटि नमन करता हूं। कभी स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रगतिशील सोच ने इस जनपद को एक दिशा दी थी। स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी का योगदान मऊ विस्मृत नहीं कर सकता। एक ओर इन प्रगतिशील सोच के महापुरुषों का योगदान इस जनपद को आगे बढ़ाने के लिए रहा, लेकिन बीच के कालखंड में बुआ और बबुआ की पार्टी ने इस क्रांति की भूमि को कर्फ्यू में बदलने का कार्य किया था। युवाओं के हाथों में कलम की बजाए उन्हें दंगाई बनाकर अराजकता पैदा करने का लाइसेंस बांटा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, घंटों ‘संदिग्ध वस्तु’ तलाशती रही पुलिस, यात्री परेशान
ट्रेलर से टकराई इनोवा, कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति और पत्नी की दर्दनाक हादसे में मौत
खत्म हो जाएगा अंसारी परिवार का सियासी वजूद! योगी के चक्रव्यूह से निकल पाना नामुमकिन, अब्बास के बाद उमर की राह भी मुश्किल
फुल मेजॉरिटी में चुनिए बीजेपी का बोर्ड
ये जो पैसा मकान, शौचालय के लिए आता है, ये पैसा गरीब के खाते में सीधे चला जाए, उज्जवला योजना का कनेक्शन मिल जाए, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल जाए, आय, निवास, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए किसी भी नौजवान या नागरिक को भटकना न पड़े, ऑनलाइन इसकी सुविधा उपलब्ध हो सके, नगरीय जीवन स्वच्छ और सुंदर दिखें, जल जमाव का समाधान हो, जैसे हर घर में बिजली का कनेक्शन होता है वैसे ही हर घर में शुद्ध पेयजल का कनेक्शन भी हो, यह व्यवस्था नगरीय व्यवस्था के साथ जो बोर्ड चुना जाएगा वही करेगा। उस बोर्ड को फुल मेजॉरिटी का होना चाहिए और डबल इंजन के साथ तारतम्यता बिठाने वाला होना चाहिए। 2017 के पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी। हमारे नगरों में बहन और बेटियों के लिए शोहदों का आतंक था। नगरीय क्षेत्रों में गंदगी का ढेर दिखता था। युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ होता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी। आज क्या वसूली हो पाएगी, क्या कोई गुंडा माफिया सीना चौड़ा करके सड़क पर निकल सकता है।
जो लोग कभी कानून-व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने का काम करते थे, आज 'वे' स्वयं व्हीलचेयर पर पड़े हुए हैं… pic.twitter.com/iZrMkeMiwg — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 3, 2023
सेफ सिटी के रूप में जाने जा रहे हैं हमारे शहर
सीएम योगी ने कहा कि आज हमारे शहर शोहदों के आतंक के लिए नहीं, सेफ सिटी के रूप में जाने जा रहे हैं। हमारे शहर कूड़े के ढेर के लिए नहीं, स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बना रहे हैं। युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं टैबलेट है। दो करोड़ युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार फ्री में टैबलेट देने का कार्य रही है। यूपी में 35 लाख करोड़ रुपए का निवेश आने जा रहा है। इस निवेश से एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का माध्यम है ये टैबलेट। युवाओं के टैलेंट को टेक्नोलॉजी से जोड़कर और फिर उसकी प्रतिभा को इसी राज्य और देश के विकास में लगाने के लिए अभियान राज्य सरकार चला रही है।
मऊ के विकास में नहीं आने देंगे पैसे की कमी
मऊ जनपद में सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि यहां डबल इंजन सरकार ने अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अकेले मऊ जनपद में 17,655 पीएम आवास स्वीकृत हुए। पीएम स्वनिधि योजना में 8,930 पटरी व्यवसायियों को ब्याज मुक्त ऋण देने का कार्य हुआ। 12,407 निराश्रित महिलाओं, 11,809 दिव्यांगजनों और 12,633 वृद्धजनों को 12 हजार रुपए सालाना पेंशन की सुविधा का लाभ डबल इंजन की सरकार दे रही है। एक लाख 24 हजार 688 कार्ड मऊ जनपद में गरीबों के लिए बने हैं, जिसमें 5 लाख रुपए की हर वर्ष स्वास्थ्य बीमा का कवर उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर का सृजन किया गया, 2 नगर पंचायतों का विस्तार हुआ है और नगरपालिका मऊनाथ भंजन का सीमा विस्तार भी किया गया है। अमृत योजना में 31 करोड़ की परियोजना मऊ के लिए स्वीकृत हुई। 27 करोड़ की योजना से 37 हजार परिवारों को हर घर नल के साथ शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य भी हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के अंतर्गत 5 नगर निकायों में धन स्वीकृत किया है। सीएम ने वादा किया कि जो विकास के कार्य यहां शुरू हुए हैं, उनमें पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।
Those who brought mau law and order on wheelchair today themselves on wheelchair cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














