-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The Terror Of Wolves Is Not Stopping In Bahraich The Forest Department Team Caught Another Man Eating Wolf
बहराइच में नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, वन विभाग की टीम ने पकड़ा एक और आदमखोर भेड़िया
- Written By: शुभम पाठक
बहराइच जिले में लोगों के खौफ का कारण बने इस झुंड के हमले में अब तक सात लोगों को मौत हो चुकी है। भेड़ियों ने 35 से अधिक गांवों के निवासियों को आतंकित कर रखा है और आज एक भेड़िया पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

बहराइच में भेड़ियों का आतंक (सोर्स:-सोशल मीडिया)
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िया का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थानीय लोगों में डर का महौल बना हुआ है। इसी मामले में भेड़ियों के झुंड में शामिल एक भेड़िये को वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया।
बहराइच जिले में लोगों के खौफ का कारण बने इस झुंड के हमले में अब तक सात लोगों को मौत हो चुकी है। वन विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक भेड़ियों ने 35 से अधिक गांवों के निवासियों को आतंकित कर रखा है और आज एक भेड़िया पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग की टीम ने जारी किया बयान
वन विभाग की टीम ने इस मामले में बयान में जारी कर कहा कि झुंड में शामिल दो अन्य भेड़ियों की तलाश की जा रही है, अब तक चार भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा की है।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
राम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
आरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को मुद्दा बना रही भाजपा, राजनीतिक पार्टियों को खुली बहस के लिए दी चुनौती
प्रधान मुख्य वन संरक्षक का बयान
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भेड़िये को सबसे पहले बुधवार रात 11 बजे थर्मल इमेजिंग ड्रोन से देखा गया था। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे ड्रोन से फिर से निगरानी की गई। भेड़िये के पैरों के निशान देखे गए और स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर सिसैया गांव में भेड़िये को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। दो अन्य भेड़ियों की तलाश अब भी जारी है।
ऑपरेशन भेड़िया का संचालन
श्रीवास्तव ने कहा कि टीम ने भौतिक-रासायनिक स्थिरीकरण का सहारा लिया और जाल का उपयोग करके भेड़िये को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। ऑपरेशन भेड़िया के प्रभारी बाराबंकी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आकाशदीप बधावन ने बताया कि पकड़ा गया भेड़िया पूरी तरह से विकसित नर है। बहराइच में पिछले डेढ़ महीने में भेड़ियों के हमलों में छह बच्चों और एक महिला की मौत हुई है। इनमें ताजातरीन हमला सोमवार और मंगलवार की रात को एक गांव में हुआ था।
ये भी पढ़ें:-कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार को मिली राहत, भ्रष्टाचार मामले में हाईकोर्ट ने की CBI की याचिका खारिज
इसके साथ ही इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में भेड़ियों की कुल संख्या के बारे में अभी अनिश्चितता बनी हुई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए 16 टीम काम कर रही हैं और 12 जिला स्तरीय अधिकारी भी यहां तैनात हैं।
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना के निर्देश पर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा और श्रीवास्तव बुधवार को अभियान की निगरानी के लिए बहराइच पहुंचे।
The terror of wolves is not stopping in bahraich the forest department team caught another man eating wolf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














