-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Uttar Pradesh Government Presented Supplementary Budget Of Rs 24496 Crore In Assembly
1 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर कदम! योगी सरकार का ₹24,496 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, विकास को मिलेगी रफ्तार
- Written By: मनोज आर्या
UP Government: उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्तमान में 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक अनुमानित है। राज्य राजस्व सरप्लस वाला बना हुआ है, जो मजबूत वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ, (सोर्स-सोशल मीडिया)
UP Government Supplementary Budget: उत्तर प्रदेश की याेगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को दोनों सदनों में अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में विकासशील क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार ने कैबिनेट से पास कराने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में यह बजट प्रस्तुत किया, जिसका कुल आकार 24,496.98 करोड़ रुपये है। यह मूल बजट (आठ लाख, आठ हजार करोड़ रुपये) का लगभग 3.03% है।
अनुपूरक बजट को कैबिनेट से पास कराने के बाद दोपहर में सदन में पेश किया। अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर अनुपूरक बजट में सरकार ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के लिए धनराशि दी है।
अनुपूरक बजट का मुख्य उद्देश्य
एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के कार्यों के लिए भी धनराशि के साथ लोक निर्माण विभाग को भी सड़क परियोजनाओं के लिए राशि प्रदान की। ग्राम्य विकास, धर्मार्थ कार्य व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी सरकार अनुपूरक बजट में धनराशि दी है। इस अनुपूरक बजट का मुख्य उद्देश्य मौजूदा योजनाओं में अपर्याप्त प्रावधानों को पूरा करना, नई आवश्यकताओं को पूरा करना और विकास कार्यों को बिना रुकावट के आगे बढ़ाना है। इसमें राजस्व व्यय के लिए 18,369.30 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के लिए 6,127.68 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे अयोध्या की बात करते हैं’, अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दिखाया आइना
नाबालिग के धर्मांतरण का मामला: जबरन बुर्का पहनाने, कलमा पढ़वाने और गौमांस खिलाने का आरोप; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA
इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्तमान में 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक अनुमानित है। राज्य राजस्व सरप्लस वाला बना हुआ है, जो मजबूत वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। अनुपूरक बजट मौजूदा बजट में अपर्याप्त राशि को पूरा करने और विकास योजनाओं को गति देने के लिए लाया गया है।
क्या होता है अनुपूरक बजट?
अनुपूरक बजट एक वित्तीय दस्तावेज है, जो मुख्य बजट के बाद (आमतौर पर साल के मध्य में) पेश किया जाता है। जब सरकार को पहले से पारित बजट से अधिक खर्च की जरूरत पड़ती है- जैसे नई योजनाएं, आपात स्थिति या विकास कार्यों में वृद्धि- तो यह बजट सदन से मंजूरी लेकर लागू होता है। यह सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण योजनाएं रुकावट से प्रभावित न हों।
ये भी पढ़ें: UP की सियासत में महा-संग्राम! योगी ने छेड़ी दिल्ली-लखनऊ की जंग, तो अखिलेश यादव ने भी दिया करारा जवाब
यह बजट विधानसभा में उत्तर प्रदेश लोक वित्त एवं वित्तीय उत्तरदायित्व प्रबंधन अधिनियम 2004 की धारा 65 के तहत पेश किया गया। विपक्ष ने इसे संवैधानिक बताया, लेकिन परिस्थितियों पर सवाल उठाए। सरकार ने इसे विकास को गति देने का कदम करार दिया। यह अनुपूरक बजट उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा।
Uttar pradesh government presented supplementary budget of rs 24496 crore in assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक
Jun 28, 2026 | 09:14 PMपास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PMIND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य
Jun 28, 2026 | 09:10 PMBHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jun 28, 2026 | 09:03 PMजम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
Jun 28, 2026 | 08:59 PMठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
Jun 28, 2026 | 08:58 PMअक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन
Jun 28, 2026 | 08:52 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














