- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The Doctor Asked The Woman To Remove All Her Clothes For An Ultrasound
पूरे कपड़े उतारो, तभी अल्ट्रासाउंड करूंगा…सीएम योगी के ‘घर’ में डॉक्टर ने की महिला से छेड़खानी
Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर ने उन्हें पेट का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, जिसके बाद यह घटना हुई।
- Written By: रंजन कुमार

अस्पातल में महिला। इमेज-एआई।
Latest Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में जिला महिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए उसे पूरे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर धमकाया और गालियां दीं। मामला उजागर होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गुलरिहा की महिला इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर ने उन्हें पेट का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद महिला अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंची। पीड़िता के मुताबिक कमरे में प्रवेश करते ही आरोपी ने उसे ऊपर से नीचे तक घूरना शुरू कर दिया। फिर पर्चा देखने के बाद कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए कपड़े पूरी तरह उतारने होंगे। महिला का कहना है कि उसने आपत्ति जताई, जिसके बाद भी आरोपी उसे न्यूड होने के लिए दबाव बनाता रहा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
जबरदस्ती की कोशिश का भी आरोप
आरोप है कि जब विरोध किया अभिमन्यु गुप्ता ने उसका मुंह दबा दिया। गालियां दीं और जोर-जबरदस्ती की कोशिश की। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी ने धमकाया और उसे कमरे से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने अस्पताल प्रशासन समेत कई जगह शिकायत की। मगर, सुनवाई नहीं होने पर वह कोतवाली थाने पहुंची और तहरीर दी। पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी भीषण आग, AC में हुआ ब्लास्ट, मरीजों को किया शिफ्ट, मची अफरा-तफरी
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: CM योगी ने दी अधिकारियों को दो टूक हिदायत, गोरखपुर में सांसदों-विधायकों के साथ की बड़ी बैठक
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु गुप्ता के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
The doctor asked the woman to remove all her clothes for an ultrasound
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
China Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
May 23, 2026 | 11:55 AMThane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुती में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMनासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














