'गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप'— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश

CM Dhami Statement: बद्रीनाथ धाम में कथित घोटाले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
'A sin akin to cow slaughter and the killing of one's parents' — CM Dhami's stern message on the Badrinath case.
पुष्कर सिंह धामी (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Badrinath Dham Scam: श्री बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में यह कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगें। मुख्यमंत्री ने अपने दिए गए बयांन में पूर्ण रूप से स्पष्ट करते हिए कहा है कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानिए मीडिया से मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री उन्होंने कहा कि दान-चढ़ावे में किसी भी तरह की गड़बड़ी बेहद गंभीर मामला है और यह श्रद्धालुओं की आस्था व विश्वास के साथ खिलवाड़ है। इतना ही नही बल्कि हरिद्वार में मुरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सीएम धामी ने इसे गौहत्या और अपने माता-पिता की हत्या के समान गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि ऐसा कृत्य किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की जांच विशेष जांच दल द्वारा की जा रही है। एसआईटी सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन

बताया जा रहा है कि सरकार मंदिरों की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी और 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट एवं संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी।

उधर दूसरी ओर, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

दस दिनों तक कई जिलों में हाई अलर्ट जारी रहेगा: मुख्यमंत्री धामी

आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में मानसून की तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले दस दिनों तक कई जिलों में हाई अलर्ट जारी रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com