-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Students Primary Schools Actively Participate International Yoga Day Upper Primary Schools
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे यूपी के प्राथमिक विद्यालयों के छात्र, 21 जून को खोले जाएंगे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
लखनऊ: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समर वेकेशन के बीच 21 जून को खासतौर पर योग दिवस के लिए प्रदेश भर के स्कूल खोले जाएंगे और यहां बच्चे न सिर्फ योगाभ्यास करेंगे, बल्कि उन्हें मिष्ठान, फल एवं शुद्ध पेयजल का भी वितरण किया जाएगा। यही नहीं, इस दिन बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा और इनमें टॉप-3 पर रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को विद्यालय में साफ सफाई कराई जाएगी। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की है। इसी क्रम में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है।
समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे शामिल
मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में उपस्थित छात्रों के मध्य मिष्ठान तथा खीर, हलवा आदि, फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि योग दिवस को लेकर शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा जारी निर्देशों का भी अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से दिए गए निर्देशों में प्रदेश के समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को योग गतिविधियों में शामिल होने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार, 20 जून को सभी जनपदों के समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं बच्चों को प्राणायाम, आसन, ब्रीथिंग अभ्यास, योग से होने वाले लाभों के संबंध में जागरूक करने के साथ ही समस्त समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक नोडल के रूप में कार्य करेंगे।
[blurb content=””]
सम्बंधित ख़बरें
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
निजी उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बड़ी राहत, 20 से कम छात्र संख्या पर भी एक शिक्षक की मंजूरी
सीतापुर में स्कूलों के मर्जर पर रोक, अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
Akola News: आरटीई की तीसरी प्रतीक्षा सूची जारी, 35 विद्यार्थियों के प्रवेश निश्चित
शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
21 जून को समस्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं बच्चों को प्राणायाम, सूर्यनमस्कार एवं ब्रीथिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच आसन, प्राणायाम और ध्यान जैसी योग क्रियाओं का आयोजन होगा। यही नहीं, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर पोस्टर, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
Students primary schools actively participate international yoga day upper primary schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














