-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shamli Police Encounter Mithun Bawaria Killed Bawaria Gang
4 राज्यों में लूट-मर्डर…शामली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन बावरिया
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP Police Encounter: शामली में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी मिथुन बावरिया ढेर हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

4 राज्यों में लूट-मर्डर…शामली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन बावरिया
Shamli Encounter News: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश मिथुन बावरिया का एनकाउंटर कर दिया। झिझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी, मंसूरा मार्ग पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक चली इस भिड़ंत में दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान मिथुन बावरिया को गोली लग गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, इटली मेड ब्रेटा पिस्टल, कई खाली खोखे, कारतूस और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की।
गोलीबारी में हेड कांस्टेबल हरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच फायरिंग की आड़ लेकर एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।
सर्राफा व्यापारी से लूट के बाद हाई अलर्ट
बीती शाम कांधला थाना इलाके में एक सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर थी। अपराधियों की तलाश में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान देर रात सूचना मिली कि झिझाना क्षेत्र में बावरिया गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही झिझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
सऊदी अरब में फांसी का ‘खौफनाक’ रिकॉर्ड, 6 महीने में 100 को दी गई सजा; ड्रग्स केस में हुई सबसे ज्यादा मौतें
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अचानक तेज फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें कुख्यात मिथुन बावरिया ढेर हो गया। फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।
बेहद चालाक अपराधी था मिथुन
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, मारा गया बदमाश मिथुन बावरिया बेहद चालाक और खतरनाक अपराधी था। शामली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि बागपत पुलिस भी उस पर इनाम घोषित कर चुकी थी। कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में महिला से लूट की बड़ी वारदात के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था। इसके बाद उसने कई जिलों में अपराध जारी रखे।
तमिलनाडु में भी लूट की वारदातें
एसपी ने बताया कि मिथुन सिर्फ पश्चिमी यूपी में ही नहीं, बल्कि पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर और अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। वह शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों में लूट, चोरी और हथियारों से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा। जांच में यह भी पता चला कि मिथुन और उसका गिरोह तमिलनाडु में भी कई बड़ी लूटों को अंजाम दे चुका है।
यह भी पढ़ें- प्रदूषण पर पराली की आड़ में छिप रही थी सरकार…SC बोला कोविड में भी जली थी, तब नीला आसमान क्यों दिखा
मिथुन की आपराधिक पृष्ठभूमि पुरानी रही है। उसके खिलाफ पहला केस मारपीट का था। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में लगातार आगे बढ़ता गया। हत्या, लूट, डकैती, हथियार तस्करी और कई गंभीर मामलों में उसका नाम शामिल है। वर्ष 2017 में झिझाना क्षेत्र में हुए चर्चित भारत कुमार हत्याकांड में भी उसकी संलिप्तता बताई जाती है।
Shamli police encounter mithun bawaria killed bawaria gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMमुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार
Jun 24, 2026 | 01:18 PMगर्मी के टॉर्चर से तड़पा यूरोप: फ्रांस में बत्ती गुल, कई यूरोपीय देशों में ‘रेड हीट वेव’ का इमरजेंसी अलर्ट
Jun 24, 2026 | 01:17 PMViral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
Jun 24, 2026 | 01:10 PMअमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
Jun 24, 2026 | 01:08 PMसीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
Jun 24, 2026 | 01:02 PMबीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














