विजय के शपथग्रहण पर राज्यपाल ने फिर लगाया अड़ंगा! TVK अभी भी नहीं दिखा पाई बहुमत, तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में बहुमत के लिए जरूरी 118 का आंकड़ा जुटाने के दावे के साथ TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की। कांग्रेस, CPI, CPM और VCK ने दिया समर्थन।
Thalapathy Vijay
थलापति विजय (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 Vijay Thalapathy Politics: बहुमत का दावा पेश करने के बाद टीवीके प्रमुख विजय ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में अच्छी चीज़ें होंगी और सफलता निश्चित है। टीवीके के प्रमुख जोसफ विजय ने वामपंथी दलों से समर्थन मिलने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से लोक भवन में एक बार फिर मुलाकात की जिससे सरकार बनाने का निमंत्रण प्राप्त किया जा सके।

खबरों के अनुसार, विजय पहले ही सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं लेकिन संख्याबल को लेकर राज्यपाल अब भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि विजय की राज्यपाल से मुलाकात संक्षिप्त ही रही। वामपंथी दलों द्वारा बिना शर्त दिए गए समर्थन के कुछ घंटों बाद, विजय गुइंडी में राज्यपाल के कार्यालय पहुंचे। टीवीके समर्थकों को अब उम्मीद है कि अर्लेकर उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे।

TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

बता दें कि विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटों पर जीत मिली है जो बहुमत के लिए 118 सदस्यों के जादुई आंकड़े से कम है। नतीजों के कुछ ही घंटों के बाद ही DMKके साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। पार्टी के सदन में पांच सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने दिया समर्थन

बता दें कि 108 विधायकों वाली टीवीके को बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पिछले 4 दिनों से मंथन चल रहा था। सियासी उठापटक के बीच सबकी उम्मीदें छोटे दलों पर टिकी रहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मान मनौव्वल के लंबे दौर के बाद आखिरकार सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने विजय सरकार को समर्थन दे दिया। इसकी खबर आते ही शुक्रवार की शाम विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर ‘TVK-TVK’ के नारे लगे।

राज्यपाल ने दिया था 10 मई तक का वक्त

बता दें कि टीवीके प्रमुख विजय की राज्यपाल आरवी आर्लेकर से एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले विजय से बुधवार और गुरुवार की दो मुलाकातों में राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन पेश करने को कहा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि विजय ने कुछ समय देने का अनुरोध किया था और इस पर राज्यपाल 10 मई तक वक्त देने को तैयार हो गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com