- Hindi News »
- West Bengal »
- Dilip Ghosh Controversial Statement Minority Affairs Minister Bjp West Bengal
80 साल उनका ही विकास हुआ…अल्पसंख्यकों पर दिलीप घोष के बिगड़े बोल, बताया ‘क्रिमिनल’
Dilip Ghosh Statement: बंगाल में भाजपा की जीत के बाद दिलीप घोष ने अल्पसंख्यकों पर विवादित टिप्पणी की है। आइए जानते हैं बिना अल्पसंख्यक विधायक के नई सरकार में मंत्रालय के पास क्या विकल्प हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

दिलीप घोष (Image- Social Media)
Dilip Ghosh on Minority: पश्चिम बंगाल में BJP पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने राज्य में 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। BJP के जीते हुए विधायकों में कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं है। भाजपा के सीनियर नेता दिलीप घोष से जब इसको लेकर सवाल किया गया कि बंगाल में बीजेपी की नई सरकार में अल्पसंख्यक मामलों से जुड़ा मंत्रालय किसे मिलेगा? इस पर उन्होंने जवाब नहीं दिया, लेकिन अल्पसंख्यकों को ‘क्रिमिनल’ करार दे दिया है।
मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि अल्पसंख्यकों का विकास हुआ है और उनका अलग से विकास नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा, “हम तो सबका साथ सबका विकास करते हैं और बीते 80 सालों से अल्पसंख्यकों का ही विकास हुआ है। फिर भी वो गरीब हैं, वो अशिक्षित हैं, क्रिमिनल हैं, क्यों?”
दिलीप घोष ने क्या कहा?
भाजपा नेता ने कहा कि अब उन लोगों को खुदसे सवाल पूछना चाहिए और उन पार्टियों से पूछना चाहिए। भाजपा की कोई जिम्मेदारी नहीं है अल्पसंख्यकों का विकास करने की। वो लोग हमें वोट भी नहीं देते। हां घर और सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले भी दिया है अब भी देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विजय के शपथग्रहण पर राज्यपाल ने फिर लगाया अड़ंगा! TVK अभी भी नहीं दिखा पाई बहुमत, तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज
नितिन नबीन से मिले CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण; बंगाल को लेकर कही बड़ी बात
‘जायंट किलर’ से जमीनी पकड़ तक…वो 5 कारण, जिससे सुवेंदु बने बंगाल के ‘अधिकारी’
अंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
बता दें कि इससे पहले दिलीप घोष ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका हिसाब’ वाला नारा दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कई मामलों पर बात की और नई सरकार के एजेंडे पर बात करते हुए घोष ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास का रास्ता अपनाया जाएगा. लेकिन नई बात होगी सबका हिसाब,जिसमें कानून अपना काम करेगा।
कौन बनेगा अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री?
भाजपा के जीते हुए विधायकों में कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय का चेहरा नहीं है। ऐसी स्थिति में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय (Minority Affairs) के लिए सरकार के पास तीन विकल्प हैं।पहला मुख्यमंत्री अपनी पसंद के किसी भी हिंदू नेता को इस विभाग का मंत्री बना सकते हैं। इससे पहले भी कई राज्यों और केंद्र सरकार में भी गैर-अल्पसंख्यक नेताओं को ये जिम्मेदारी दी गई है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में वर्तमान में ओम प्रकाश राजभर (सुभासपा प्रमुख) अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें- ‘जायंट किलर’ से जमीनी पकड़ तक…वो 5 कारण, जिससे सुवेंदु बने बंगाल के ‘अधिकारी’
वहीं, BJP ने अपने प्रस्ताव में पश्चिम बंगाल में ‘विधान परिषद’ के गठन का वादा किया है। अगर ये परिषद बनती है, तो फिर पार्टी किसी मुस्लिम चेहरे को मनोनीत कर उसको मंत्री बना सकती है।
Dilip ghosh controversial statement minority affairs minister bjp west bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
80 साल उनका ही विकास हुआ…अल्पसंख्यकों पर दिलीप घोष के बिगड़े बोल, बताया ‘क्रिमिनल’
May 08, 2026 | 10:44 PMराजा भोज ने 1034 में बनवाई थी भोजशाला! हिंदू पक्ष का बड़ा दावा, मामले में आया नया मोड़
May 08, 2026 | 10:43 PMPHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
May 08, 2026 | 10:27 PMKalashtami : पहली बार रख रहे हैं कालाष्टमी व्रत? तो जान लें ये जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!
May 08, 2026 | 10:22 PMबंगाल में अब होगा असली विकास! कोलकाता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा
May 08, 2026 | 10:21 PMVIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PMBhind News: IMD अलर्ट के बाद भी सोता रहा प्रशासन! 3 हजार क्विंटल गेहूं बारिश की वजह से हुआ बर्बाद
May 08, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM














