-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shahjahanpur Police Inspector Watching Ipl Match Sampoorna Samadhan Divas Viral Video
WATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Shahjahanpur SO Viral Video: शाहजहांपुर में समाधान दिवस के दौरान खुटार थाना प्रभारी का मोबाइल पर IPL मैच देखते हुए वीडियो वायरल। फरियादियों की समस्याओं के बीच लापरवाही देख लोगों में भारी नाराजगी।

शाहजहांपुर पुलिस का VIDEO वायरल (Image- Social Media)
Khutar SO Viral Video: शाहजहांपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान खुटार थाना प्रभारी का मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पुवायां तहसील में आयोजित कार्यक्रम की बताई जा रही है, जहां अधिकारी फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए मौजूद थे। करीब 52 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का है, जिसमें पुवायां सर्किल के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे। इसी दौरान खुटार थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
थाना प्रभारी मोबाइल पर देख रहे आईपीएल मैच
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, जबकि कुछ दूरी पर बैठे थाना प्रभारी अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पीछे से किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
SIT का तीसरा और आखिरी अयोध्या दौरा! राम मंदिर चोरी केस में होने वाली हैं कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां?
चंपत राय के करीबियों को बैंक खातों की चाबी! चढ़ावा चोरी मामले में SBI का हाथ? पूर्व महासचिव के बयान से हड़कंप
30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
इसमें सामने बैठे कुछ अन्य कर्मचारी भी मोबाइल का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसी जरूरी काम में लगे थे या नहीं, क्योंकि उनके फोन की स्क्रीन वीडियो में साफ नहीं दिखती।
पुलिस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही इस तरह लापरवाही बरतेंगे, तो आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान कैसे संभव होगा।
यह भी पढ़ें- Thar स्टंट बना खतरनाक हादसा! नशे में छत पर बैठी लड़की गिरी, वीडियो वायरल
इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहे शाहजहांपुर के खुटार थाना प्रभारी ने भी किसी तरह का बयान नहीं दिया है। उधर, एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने कहा कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
Shahjahanpur police inspector watching ipl match sampoorna samadhan divas viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में बड़ी लापरवाही: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, यात्री प्रतीक्षालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Jul 09, 2026 | 12:14 PMAnti-Ageing Yoga: बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, भीतर से आएगा निखार
Jul 09, 2026 | 11:54 AMIndia Australia Deal: भारत को यूरेनियम देगा ऑस्ट्रेलिया, PM मोदी के दौरे पर हुआ बड़ा आर्थिक समझौता
Jul 09, 2026 | 11:50 AMआधी आबादी के बिना तरक्की मुमकिन नहीं, नवभारत कॉन्क्लेव में महिलाओं पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर
Jul 09, 2026 | 11:48 AMनागपुर में हाई रिटर्न का लालच पड़ा भारी, नंदनवन में निवेश घोटाला, भरोसा जीतकर व्यवसायी से 30.09 लाख ऐंठे
Jul 09, 2026 | 11:47 AMचौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
Jul 09, 2026 | 11:47 AMमहाराष्ट्र में कमर्शियल चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 16 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
Jul 09, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














