-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sanjay Nishads Reaction On Supreme Courts Decision On Waqf Act
‘मुस्लिमों की हालत दलितों से भी खराब थी’, ‘सुप्रीम’ आदेश पर संजय निषाद बोले- वक्फ संशोधन था जरूरी
- Written By: Saurabh Pal
UP News: निषाद राज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वक्फ संशोधन को जरूरी बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की हालत दलितों से भी खराब है।

संजय निषाद (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanjay Nishad on Waqf: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए अभिभावक की भूमिका में होती है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति दलितों से भी बदतर है। वे सिर्फ वोट डाल रहे थे, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से दूर थे। उन्हें भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए, तो ऐसी स्थिति में वक्फ बोर्ड में संशोधन जरूरी था। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, “ये वही लोग हैं जिन्होंने देश के गरीबों की नोट और नौकरी दोनों चुराई हैं। अनुसूचित जातियों के 66 समूहों में से 65 ऐसे हैं जिन्हें इन सरकारों ने पूरी तरह नजरअंदाज किया। यही वजह है कि इन जातियों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।”
पीएम मोदी की संजय निषाद ने की तारीफ
कोलकाता में आयोजित कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए संजय निषाद ने कहा, “मोदी हैं, तो मुमकिन है। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास का मंत्र अब जमीनी हकीकत बन रहा है।” उन्होंने कहा कि हर राज्य को नई तकनीक मिलनी चाहिए, क्योंकि तकनीक ही वह माध्यम है जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 के चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
UP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
भागवत के बयान पर संजय निषाद की सहमति
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान ‘भारत के 3,000 वर्षों तक दुनिया का सिरमौर रहने के दौरान विश्व में कोई कलह नहीं थी’ पर संजय निषाद ने सहमति जताते हुए ऐतिहासिक उदाहरण दिए। उन्होंने कहा, “इलाहाबाद में खुदाई के दौरान जो प्रमाण मिले हैं, उनमें लिखा है कि भगवान राम 3,000 साल पहले निषाद राज की धरती पर आए थे। तब निषाद राज ने ही सबसे पहले भगवान राम की दिव्यता को पहचाना था। रामराज और निषादराज की वह व्यवस्था हमारे अतीत का प्रतीक है।”
ये भी पढ़ें-JDU के किस नेता ने नीतीश से बार-बार मरवाई पलटी? पीएम मोदी के सामने बिहार सीएम ने किया खुलासा
‘भारत की जीडीपी 33.5 थी’
मंत्री संजय ने आगे कहा ‘जस्टिस ऑफ इंडिया’ पुस्तक का हवाला देते हुए दावा किया कि “उस काल में भारत की जीडीपी ग्रोथ 33.5 प्रतिशत थी और शिक्षा दर 75 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। हम उस समय दुनिया को भोजन दे रहे थे और ‘विश्वगुरु’ के रूप में जाने जाते थे।”उन्होंने ने मोहन भागवत को धन्यवाद देते हुए कहा, “इतिहास को याद रखना जरूरी है, क्योंकि इतिहास से ही राजनीति होती है।”
Sanjay nishads reaction on supreme courts decision on waqf act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














