- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Road Accidents And Traffic Will Be Controlled With The Help Of Artificial Intelligence In Uttar Pradesh
UP में हादसों पर ब्रेक लगाएगा AI, जानें योगी सरकार का पूरा प्लान
- Written By: पूजा सिंह
Ai Control Traffic: उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सड़क दुर्घटना रोकने और ट्रैफिक कंट्रोल करने की कवायद की जा रही है। इस परियोजना को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Ai Control Traffic In Uttar Prades: उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां आबादी के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ट्रैफिक जाम औक सड़क दुर्घटनाएं बड़ी समस्या बन चुकी है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेने जा रही है। प्रदेश अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ( MoRTH ) ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।
यह नवाचार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहल राज्य बन गया है। यह देश की पहली ऐसी परियोजना होगी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिग डेटा एनालिटिक्स की मदद से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करेगी। इस पूरी योजना का क्रियान्वयन जीरो कॉस्ट मॉडल पर होगा, जिसमें तकनीकी सहयोग आईटीआई लिमिटेड और अमेरिका की वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी mLogica द्वारा दिया जाएगा। परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 10 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है, जिससे डाटा ड्राइव गवर्नेंस मॉडल को साकार किया जा सके।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित मॉडल क्या और कैसे काम करेंगा आइए प्रश्न उत्तर की मदद से समझते हैं।
1 प्रश्न: इस परियोजना के तहत तैयार किए जाने वाले एआई मॉडल का उद्देश्य क्या होगा?
उत्तर: इस परियोजना के तहत आईटीआई और एमलॉजिका टीम को तमाम विभागों की आईटी टीमों, प्रवर्तन टीमों और सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठों के साथ काम करने के लिए आदेश दिया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को भेजी जाएगी। परियोजना का पहला चरण छह सप्ताह का होगा। पहले चरण में दुर्घटना की रिपोर्ट, मौसम, वाहन की जानकारी, ड्राइवर का रिकॉर्ड और सड़क के ढांचे से जुड़े डेटा को इकट्ठा किया जाएगा। इन जानकारी के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल तैयार किया जाएगा। इससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाना आसान हो जाएगा। साथ ही सड़कों और राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट का भी पता चल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
AI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
2 प्रश्न: परियोजना की सफलता के बाद परिवहन विभाग एआई का किस प्रकार उपयोग करेगा?
उत्तर: इस परियोजना की सफलता के बाद परिवहन विभाग की अन्य डिजिटल सेवाएं भी एआई से लैस हो जाएंगी। इसका उपयोग फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट बनवाने के लिए किया जाएगा। एआई की मदद से ही आवेदन की स्वीकृति और प्रिंटिंग का काम होगा।
यह भी पढ़ें : कौन हैं कर्नल पुरोहित? जिस पर लगा सेना से RDX चुराने का आरोप, ATS ने तोड़ा घुटना
3 प्रश्न: इस परियोजना से क्या फायदा होगा?
उत्तर: इस तकनीकी का पहल उद्देश्य उत्तर प्रदेश में नागरिकों को पारदर्शी, तेज़ और वैज्ञानिक परिवहन सेवाएँ प्रदान करना है। इसके लिए फेसलेस लाइसेंसिंग सिस्टम, स्वचालित परमिट प्रोसेसिंग और ई-चालान सिस्टम जैसे स्मार्टफोन शामिल होंगे। इस परियोजना के माध्यम से रीयल टाइम में धोखाधड़ी होने पर तुरंत पता चल जाएगा। वास्तविक समय में धोखाधड़ी का पता लगाना, वाहन मानचित्रण, उल्लंघन प्रवृत्ति का पूर्वानुमान जैसे स्मार्ट मॉड्यूल्स जुड़ेंगे। जिससे चालान जारी करने और ऑन स्पॉट कार्रवाई में वैज्ञानिकता आएगी। साथ ही, राजस्व प्रशासन, कर संग्रह अलर्ट, दस्तावेज़ वैधता स्कोरिंग जैसी नई सेवाएं नागरिकों और अधिकारियों को एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी।
Road accidents and traffic will be controlled with the help of artificial intelligence in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














