- Hindi News »
- Maharashtra »
- Malegaon Blast Who Is Colonel Purohit Accused Of Stealing Rdx From Army
कौन हैं कर्नल पुरोहित? जिस पर लगा सेना से RDX चुराने का आरोप, ATS ने तोड़ा घुटना
Who is colonel Purohit: मालेगांव ब्लास्ट केस में अदालत ने साध्वी प्रज्ञा और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत 7 लोगों को बरी कर दिया है। इस बीच सब ये जानना चाहते हैं कि कर्नल पुरोहित कौन हैं?
- Written By: अभिषेक सिंह

कर्नल प्रसाद पुरोहित (सोर्स- सोशल मीडिया)
Who is colonel Purohit: साल 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद NIA कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत 7 लोगों को बरी कर दिया है। मालेगांव के भिक्कू चौक पर हुए इस बम धमाके में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी और दर्जनों घायल हुए थे।
साध्वी प्रज्ञा से तकरीबन हर कोई वाकिफ है लेकिन कर्नल प्रसाद पुरोहित को बहुत कम लोग जानते हैं। कर्नल पुरोहित इस मामले में नौ साल जेल में बिता चुके थे। इस मामले में साल 2017 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। कर्नल पुरोहित सुप्रीम कोर्ट में कह चुके हैं कि उन्हें राजनीति के तहत फंसाया गया, जिसके चलते नौ साल से वो जेल में बंद रहे।
कर्नल पुरोहित कौन हैं?
कर्नल प्रसाद पुरोहित का जन्म पुणे के एक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बैंक अधिकारी थे। पुरोहित ने अपनी स्कूली शिक्षा अभिनव विद्यालय से और कॉलेज की शिक्षा गरवारे कॉलेज से पूरी की। कर्नल पुरोहित को 1994 में मराठा लाइट इन्फैंट्री में नियुक्ति मिली। बाद में बीमारी के कारण उन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस में स्थानांतरित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाआवास अभियान में अकोला चमका; राज्यस्तर पर मिले तीन पुरस्कार, पातुर तालुका को मिला पूरे सूबे में प्रथम स्थान
नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
गोंदिया के 46 हजार किसानों का 289 करोड़ का कर्ज होगा माफ; प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया, केवाईसी कराना अनिवार्य
नागपुर में दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत आरोपियों की तलाश जारी
कैसे अभिनव भारत से जुड़े पुरोहित?
2002 से 2005 के बीच, वह आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए MI-25 इंटेलिजेंस फील्ड सिक्योरिटी यूनिट में तैनात थे। नासिक में, वह सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय के संपर्क में आए। बताया जाता है कि मालेगांव विस्फोट मामले में जेल में बंद उपाध्याय ने एक अतिवादी हिंदू संगठन अभिनव भारत बनाया था, पुरोहित भी इसी संगठन में शामिल हो गए।
जिसके बाद पुरोहित पर सेना से 60 किलो आरडीएक्स चुराने, अभिनव भारत को फंडिंग करने और संगठन के लोगों को प्रशिक्षण देने का आरोप था। उन पर आरोप था कि इस आरडीएक्स का एक छोटा सा हिस्सा मालेगांव में विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया गया था।
कैसे दी गई थी यातना?
मालेगांव विस्फोट मामले में बरी हुए लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने अदालत को बताया था कि कैसे उन्हें इस मामले में फंसाया गया और फिर यातनाएं दी गईं। उन्होंने कहा था कि मुंबई एटीएस के अधिकारियों ने उन्हें यातनाएं दीं और उनका दाहिना घुटना तोड़ दिया। पुरोहित ने एटीएस पर अवैध पूछताछ का आरोप लगाया था।
ATS पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने यह भी कहा कि एटीएस के अधिकारी उन पर आरएसएस-विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्यों और गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बना रहे थे। पुरोहित ने दावा किया कि उन्हें 29 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं दिखाया।
यह भी पढ़ें: मालेगांव का असली गुनहगार आखिर कौन, क्या 17 साल सिर्फ लकीर पीटती रही NIA?
अपने बयान में कर्नल पुरोहित ने यह भी कहा था कि मुंबई में गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें खंडाला स्थित एक अलग बंगले में ले जाया गया। वहां एटीएस प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे और परमबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे।
Malegaon blast who is colonel purohit accused of stealing rdx from army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘परजीवी’ टिप्पणी पर सीजेआई सूर्यकांत की सफाई, बोले- बयान को गलत तरीके से किया गया पेश
May 17, 2026 | 08:58 AMमहाआवास अभियान में अकोला चमका; राज्यस्तर पर मिले तीन पुरस्कार, पातुर तालुका को मिला पूरे सूबे में प्रथम स्थान
May 17, 2026 | 08:45 AMनागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
May 17, 2026 | 08:42 AMTeesta River: तीस्ता विवाद पर बांग्लादेश ने थामी ड्रैगन की उंगली, भारत के लिए क्यों खड़ी हो सकती है नई मुसीबत?
May 17, 2026 | 08:40 AM33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
May 17, 2026 | 08:34 AMगोंदिया के 46 हजार किसानों का 289 करोड़ का कर्ज होगा माफ; प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया, केवाईसी कराना अनिवार्य
May 17, 2026 | 08:24 AMPune Mundhwa Land Scam ने पकड़ा राजनीतिक रंग, दिग्विजय पाटिल के बाद पार्थ पवार पर भी लगे आरोप
May 17, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM











