मिशन 1 ट्रिलियन डॉलर: योगी का सिंगापुर-जापान दौरा; गूगल और सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा करार

CM Yogi Japan Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ वैश्विक निवेश जुटाने और यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जहाँ वह 33 कंपनियों से मिलेंगे।
cm yogi adityanath order on black marketing of lpg cylinder
सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yogi Adityanath Singapore Japan Visit: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रवाना होंगे। साल 2017 के म्यांमार दौरे के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य यूपी को भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक निर्धारित है। इस दौरान वे दो दिन सिंगापुर (23-24 फरवरी) और दो दिन जापान (25-26 फरवरी) में बिताएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान योगी 33 ग्लोबल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे, जिनमें से 25 कंपनियां सिंगापुर की और 8 जापान की होंगी। सरकार का प्राथमिक उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर कैपिटल इन्वेस्टमेंट लाना और तकनीकी सहयोग के लिए वैश्विक साझेदारी सुनिश्चित करना है।

दिग्गज कंपनियों के साथ रणनीतिक बैठकें

दौरे के केंद्र में गूगल, तोशिबा और सुजुकी मोटर्स जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। सिंगापुर में, मुख्यमंत्री डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा के लिए गूगल और ST टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर्स के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, कृषि क्षेत्र में निवेश के लिए जापफा ग्रुप और ओलम इंटरनेशनल के साथ बातचीत होगी। लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मैपलट्री इन्वेस्टमेंट्स और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए EDPR सनसीप जैसी कंपनियों के साथ संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

जापान में ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर पर फोकस

दौरे के दूसरे चरण में जापान पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश के लिए सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और कुबोटा कॉर्पोरेशन के साथ बैठकें करेंगे। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए तोशिबा और सेमीकंडक्टर कोलेबोरेशन के लिए टोक्यो इलेक्ट्रॉन के साथ चर्चा की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, सीएम जापान में ग्रीन हाइड्रोजन, सप्लाई चेन डेवलपमेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी निवेश लाने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड्स और 1 ट्रिलियन डॉलर का विजन

सिर्फ औद्योगिक इकाइयां ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी राज्य में बड़े पूंजी निवेश के लिए टेमासेक होल्डिंग्स, GIC और ब्लैकस्टोन इंक. जैसे वैश्विक निवेश फंडों के साथ भी रणनीति साझा करेंगे। निवेश बैठकों के अलावा, योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों और छात्रों से भी मुलाकात करेंगे।

वे प्रवासी भारतीयों के साथ उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के अपने महत्वाकांक्षी विजन को साझा करेंगे, ताकि दुनिया भर में यूपी की नई पहचान स्थापित की जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com