-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh Emotional Reply To Son Shivraj Pratap Singh Serious Allegations
पूत कपूत पर माता कुमाता नहीं, पापा की अय्याशी और अपराध का चिट्ठा; राजा भैया की पत्नी भानवी का जवाब
- Written By: सौरभ शर्मा
Raja Bhaiya पत्नी Bhanvi Singh ने बेटे शिवराज को पोस्ट कर जवाब दिया है। कहा बेटा मुझे तुम्हारी मजबूरी पता है। जब बुद्धि आयेगी तो समझोगे कि मां ने अय्याशी और आपराध के वजह से कितनी यातनाएं झेली है।

राजा भैया की पत्नी भानवी का बेटे को जवाब (फोटो- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पारिवारिक विवाद ने एक नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। यह लड़ाई अब पति-पत्नी के बीच से निकलकर मां और बेटे के बीच सार्वजनिक हो गई है। राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह द्वारा अपनी मां पर लगाए गए आरोपों के जवाब में भानवी सिंह ने एक्स पर एक भावुक और विस्फोटक पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने न केवल अपने बेटे की मजबूरियों का जिक्र किया, बल्कि अपने पति राजा भैया पर अय्याशी, मारपीट और अवैध हथियारों से जुड़े गंभीर आरोपों की कड़ी में एक बार फिर से कुछ सबूत सामने रखे हैं।
यह पूरा मामला तब गरमाया जब शिवराज प्रताप सिंह ने अपनी मां भानवी सिंह पर गैरकानूनी और हिंसक कदम उठाने का आरोप लगाया। शिवराज ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी मां की वजह से परिवार की छीछालेदर हो रही है और अदालत में भी माननीय न्यायाधीश को उन्हें चुप कराने के लिए कहना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां सुधरने के बजाय और अधिक कुंठित हो गई हैं। बेटे के इन्हीं आरोपों ने भानवी सिंह को सार्वजनिक रूप से जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया, जिससे इस पारिवारिक संग्राम की परतें और खुल गई हैं।
प्रिय बेटा बड़कू
नवरात्रि का अवसर है । घर घर में आरती हो रही है “पूत कपूत सुने हैं पर न माता सुनी कुमाता “ । मुझे यह भरोसा नहीं हो रहा है कि वाकई में मेरा कोई बेटा “कपूत” भी हो सकता है। मुझे मजबूरी में वह वीडियो जारी करना पड़ रहा है जिसमें मुझे पीटने का सच तुम्हारे नाना और मेरे… https://t.co/5x1GylCxQp pic.twitter.com/CVKlihkAE4 — Bhanvi Kumari Singh Bhadri (@BhanviKumari) September 24, 2025
बेटा मैं मजबूर हूं, जवाब तो देना ही पड़ेगा
अपने बेटे ‘बड़कू’ को संबोधित करते हुए भानवी सिंह ने लिखा, “नवरात्रि का अवसर है। घर घर में आरती हो रही है ‘पूत कपूत सुने हैं पर न माता सुनी कुमाता’। मुझे यह भरोसा नहीं हो रहा है कि वाकई में मेरा कोई बेटा ‘कपूत’ भी हो सकता है।” उन्होंने कहा कि वह एक वीडियो जारी करने पर मजबूर हैं जिसमें उनके पिता खुद उन पर हुए जुल्म की कहानी बता रहे हैं। भानवी ने पति रघुराज पर अपनी ही बहन के साथ अवैध संबंध बनाकर दोनों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह ऐसे और वीडियो सामने लाएंगी, जिनमें राजा भैया के माता-पिता खुद उनके कृत्यों से परेशान होकर यह कहते दिख रहे हैं कि वे उनकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे। भानवी ने बेटे को याद दिलाया कि वह भी सच जानता है और उसे भी मां के साथ रात में घर से बाहर सोना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: …कांड से कलंकित हुई अयोध्या की मर्यादा, सपा सांसद ही करने लगे योगी से बुलडोजर चलाने की मांग
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चरित्र हनन से नहीं छिपेगा हथियारों का सच
भानवी सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि उनके चरित्र हनन से कुछ हासिल नहीं होगा। असली सवाल यह है कि जांच एजेंसियों को यह बताना होगा कि इतने अवैध हथियारों का जखीरा कहां से आया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा अंतर्राज्यीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह है? भानवी ने लिखा, “मार पिटाई के मैनिपुलेटेड वीडियो तुम्हारे पापा की मदद नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनका अपराध बहुत बड़ा है और लोगों की सुरक्षा के लिए उनका कृत्य बहुत खतरनाक भी है।” उन्होंने अपने बेटे को सांत्वना देते हुए कहा कि वह उसकी मजबूरी समझती हैं और चाहती हैं कि उसे दुनिया की सारी खुशी मिले, बस दुनिया उसे नालायक बेटा न कहे।
Raja bhaiya wife bhanvi singh emotional reply to son shivraj pratap singh serious allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














