-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nit Freehold Plots Pravin Datke Maharashtra Assembly Nagpur
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Assembly: विधायक प्रवीण दटके ने विधानसभा में NIT के 60 हजार आवासीय प्लॉटों को रेडी रेकनर दर के 2% शुल्क पर फ्रीहोल्ड करने की मांग की। व विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि की भी मांग उठाई।

नागपुर, एनआईटी, फ्रीहोल्ड,(सोर्स-सोशल मीडिया)
Nagpur NIT Freehold Plots: नागपुर सुधार प्रन्यास (एनआईटी) के 60,000 आवासीय प्लॉटों को नजूल भूमि की तर्ज पर रेडी रेकनर दर के 2 प्रतिशत शुल्क पर फ्री होल्ड करने का निर्णय इसी विधानसभा सत्र में लेने की मांग विधायक प्रवीण दटके ने की है।
उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की 97,700 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए नागपुर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि की मांग उठाई, दटके ने कहा कि नगर विकास विभाग के तहत स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान 2.0 के लिए 1,000 करोड़ और अमृत 2।0 अभियान के लिए 3,076 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए महानगरपालिकाओं को सहायता देने के निर्णय का भी स्वागत किया। दटके ने बताया कि नाग नदी और पीली नदी के प्रवाह को स्वच्छ करने तथा ट्रंक लाइन बिछाने के लिए सीवेज सिस्टम हेतु सरकार ने 2,400 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा गड्डा मुक्त नागपुर के लिए 300 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने वंदे मातरम् उद्यान में देशभक्ति गीतों के लाइट शो के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ऐतिहासिक कुओं, आधारभूत सुविधाओं पर हो जोर
उन्होंने कहा कि भोसले और गोंड राजाओं के काल के ऐतिहासिक कुएं नष्ट हो रहे हैं जिन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। पुरानी वेस्ट वाटर और स्टॉर्म वाटर लाइनों को बदलने के लिए 300 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएं। मध्य नागपुर के प्राचीन कल्याणेश्वर मंदिर की 84 करोड़ रुपये की विकास योजना को तत्काल मंजूरी देने की भी मांग की गई।
दटके ने शहर की विभिन्न सड़कों और विकास परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित 421 करोड़ रुपये की राशि जारी करने, सीमेंट रोड परियोजना के 5वें चरण में 9 और 12 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए 700 करोड़ रुपये देने तथा 24×7 जलापूर्ति के लिए 761 एमएलडी क्षमता के जल शुद्धिकरण संयंत्र हेतु 700 करोड़ रुपये मंजूर करने की मांग की। उन्होंने लेंडी और नाईक तालाब में दूषित पानी का प्रवाह रोकने के लिए 25 करोड़ रुपये की सीवरलाइन योजना की भी पैरवी की।
डागा हॉस्पिटल के विकास की सख्त जरूरत
दटके ने मेयो और मेडिकल की तर्ज पर डागा हॉस्पिटल में बच्चों के हॉस्पिटल की नई इमारत और नवीनीकरण के लिए 251 करोड़ रुपये की मंजूरी देने की मांग की, साथ ही नागपुर में महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की स्थापना और भवन निर्माण के लिए 100 करोड रुपये तथा शहर के श्मशान घाटों के नवीनीकरण के लिए भी 100 करोड़ रुपये की मांग की।
यह भी पढ़ें:-नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
उन्होंने जैन समाज के कीर्ति स्तंभ, विभिन्न समाज भवनों, लाल स्कूल ई-लाइब्रेरी, डॉ. कलाम ई-लाइब्रेरी, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मारक, राजे रघुजी भोसले टाउन हॉल और शहीद शंकर महल्ले अध्ययन कक्ष के लिए भी निधि उपलब्ध कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी।
Nit freehold plots pravin datke maharashtra assembly nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM













