-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Public Participation Will Be Increased In Kayakalp Campaign
कायाकल्प अभियान में बढ़ाई जाएगी जनसहभागिता
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों (Primary Schools) के कायाकल्प के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर तेजी से अग्रसर है। जल्द ही ऑपरेशन कायाकल्य (Operation Kayakalya) के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों (Upper Primary Schools) में निर्धारित समय-सीमा से पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ विद्यालयों के पूर्व छात्रों का भी सहयोग स्कूलों के कायाकल्प अभियान में शामिल किया जाएगा। जिससे यूपी के स्कूल देश के दूसरों प्रदेशों के समक्ष नजीर बने।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2018 में ऑपरेशन कायाकल्प की शुरूआत की जिसके तहत विद्यालयों में पीने का शुद्ध पानी, डेस्क बेंच हो, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, बिजली जैसे 19 मानकों के माध्यम से कायाकल्प अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। साल 2018-2019 में जहां सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल का 67 प्रतिशत काम पूरा किया गया थ वहीं मई 2022 तक यूपी में 96 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। मई 2022 तक कक्षा-कक्ष में बलैक बोर्ड ग्रीन बोर्ड का 100 प्रतिशत, हैंडवाशिंग यूनिट का 89 प्रतिशत, विद्यालयों की रंगाई पुताई का 96 प्रतिशत, विद्युत संयोजन और विद्युत आपूर्ति का 84 प्रतिशत और बाउंड्रीवॉल और गेट का 76 प्रतिशत काम प्रदेश में पूरा किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
ABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
सोलर पैनेल से जोड़े जाएंगे स्कूल
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली की सुविधा नहीं है उन्हें सोलर पैनेल से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 30 जून तक सभी विद्यालयों में पीने के पानी की व्यवस्था की सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन और स्मार्टक्लास के लिए प्रभावी विषय वस्तु तैयार करने के साथ ही शिक्षा प्रदान करने के साथ ही बच्चों की पाठ्येत्तर गतिविधियों को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों द्वारा वृक्षारोपण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
इन मानकों पर होगा स्कूलों का कायाकल्प
प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के लिए 19 मानकों पर तेजी से काम किया जा रहा है। जिसमें सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल, बालकों के लिए क्रियाशील शौचालय, बालिकाओं के लिए क्रियाशील शौचालय, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, बालकों के लिए क्रियाशील मूत्रालय, बालिकाओं के लिए क्रियाशील मूत्रालय, सभी शौचालयों और मूत्रालयों में निरंतर नल जल, शौचालयों और मूत्रालयों में टाइल्स, हैंडवाशिंग यूनिट, कक्षा और कक्ष की फर्श मार्बल कोटा स्टोन टाइल्सयुक्त, कक्षा में बलैक बोर्ड ग्रीन बोर्ड 100 प्रतिशत, रसोईघर पक्के फर्श छत और दीवारों की रंगाई पुताई, स्कूलों की रंगाई पुताई, विद्युत सुरक्षित वायरिंग के साथ लाइट पंखे, विद्युत संयोजन और विद्युत आपूर्ति, डैस्क और बैंच, पाइप वाटर रनिंग वाटर, रैंप और रेलिंग और बाउंड्रीवॉल और गेट शामिल हैं।
Public participation will be increased in kayakalp campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














